विमला देवी की फरियाद पर योगी आदित्यनाथ का एक्शन , महज 2 घंटे में मच गई गोंडा में अफरा-तफरी

0
983
views
ANI

लखनऊ/गोंडा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) एक्शन में हैं जहां कोरोना संक्रमण कम  होने के साथ योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन का कार्य शुरू किया। जिसके तहत जनता जनार्दन अपनी समस्या की सुनवाई के लिए मुख्यमंत्री के पास जाते हैं।

विमला देवी जो गोंडा जिले के ग्राम खोखिया में रहने वाली हैं ।वह घर से निकलने वाले  रास्ते के विवाद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ आई। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद उन्होंने उनके एप्लीकेशन के अनुसार कुछ दबंग लोगों ने बहु बल की जोर पर विमला देवी के घर के सामने दीवार खड़ी कर रास्ते को रोक दिया। एसडीएम को पहले भी आदेश दिया गया था लेकिन कुछ कारण वश रास्ते खाली नहीं हुआ ।सीएम योगी तुरंत एक्शन में आए और विमला देवी को ने आश्वासन दिया किया काम तुरंत हो जायेगा।

विमला देवी लखनऊ से अपने गोंडा पहुंचती इसके पहले ही एसडीएम ने मामला का संज्ञान लेते हुए विमला देवी को 8 फिट का रोड दिलवा दिया।. इस पर विमला देवी ने आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। विमला के अनुसार उनके दो पुत्र मजदूरी करते हैं और पति लुधियाना में काम करते हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार गोंडा डीएम मारकंडेय शाही ने एसडीएम को तलब कर महज दो घंटे में और सीओ को भेजकर विमला देवी के सालों की परेशानी का अंत कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here