
लखनऊ 29 अक्टूबर : त्योहारों के समय लखनऊ में बस टर्मिनल पर काफी यात्री देखें जा रहे हैं, जहां आलमबाग बस टर्मिनल पर बैठने आदि की सुविधा तो मौजूद है लेकिन एक और सुविधा आलमबाग बस टर्मिनल पर चालू की गई है, जहां यात्री सफर की थकावट उतरने के लिए अब डोरमेट्री और क्लॉक रूम की सुविधा लेकर आए हैं, जिससे यात्रियों को बेहद आराम पहुंच रहा है। आगे ख़बर विस्तार से।
आलमबाग टर्मिनल लखनऊ के सबसे बिजी बस टर्मिनल में से एक Dormitory and Clock Room facility at Alambagh Bus Terminal )

गौरतलब है की आलमबाग बस टर्मिनल से एक दिन में सैकड़ों बस आती जाती हैं। जहां से दिल्ली, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी आदि जगहों के लिए बस का आगमन और प्रस्थान होता है। जिसके तहत बस टर्मिनल पर एक समय में बीस से अधिक बस आलमबाग पर मौजूद रहती हैं। रात्रि में यात्रा करने वाले लोग और रात्रि में लखनऊ पहुंचने वाले लोगों को आराम करने के लिए आलमबाग बस टर्मिनल में अब डोरमेट्री की सुविधा मुहैया करवाई गई है। जिससे की वह यात्रा की थकावट दूर कर सकते वहीं देर रात यात्रा करने से पहले आराम कर अपने गंतव्य के ओर निकल सकें।
200 रूपये में 7 से 8 घंटे कर सकते हैं डोरमेट्री में आराम

गौरतलब है की 7 से 8 घंटे के लिए केवल 200 रूपये में आप डारमेट्री में रुक सकते हैं। एक डारमेट्री में 7 बेड लगे हुए रहते हैं और कमरा काफी बड़ा है। जहां वाशरूम जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध हैं। आलमबाग बस टर्मिनल के पहले फ्लोर पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जहां पर आप आराम कर सकते हैं।
प्रति बैग 30 रूपये 8 घंटे के लिए
इसके साथ ही कम समय के लिए क्लॉक रूम की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है । जहां आप समान को लॉक रूम में डालकर भ्रमण कर सकते हैं। घंटे के आधार पर मूल्य का आकलन किया जाएगा। 8 घंटे के लिए 30 रुपये प्रति बैग के हिसाब से लिया जायेगा ।
वातानुकूलित वेटिंग रूम 3 से 4 घंटे के लिए होते हैं ओपन

गौरतलब है की वातानुकूलित वेटिंग रूम आलमबाग बस टर्मिनल पर तीन से चार घंटो के लिए खुलते हैं जहां अगर आपके पास एसी बस का टिकट है तो आप आराम से वातानुकूलित वेटिंग रूम में अपने बस की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
5 रूपये में प्रसाधन की व्यवस्था
गौरतलब है की आलमबाग बस टर्मिनल पर 5 रूपये देकर साफ सुथरे वाशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस स्टैंड पर कई खाने पीने के शॉप भी उपलब्ध हैं।
ठंड में मिलेगी राहत
राजधानी लखनऊ में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। जहां लोगों को डारमेट्री की सुविधा शुरू होने से काफी राहत पहुंची है। परिवहन निगम की यह यात्रियों को देखते हुए अच्छी पहल है।






