खुशखबरी: बंद होने के बाद आखिरकार फिर से शुरू हुआ लखनऊ जंक्शन पर ये सुविधा, बड़ी खबर

0
792
views
Good news: After closure, this facility finally started again at Lucknow Junction, big news
खुशखबरी: बंद होने के बाद आखिरकार फिर से शुरू हुआ लखनऊ जंक्शन पर ये सुविधा, बड़ी खबर

लखनऊ 29 अगस्त:  गौरतलब है की लखनऊ जंक्शन पर  पीपीपी मॉडल के तहत यात्रियों के लिए लगाई गई बैग सेनेटाइजेशन की सुविधा बंद होने के बाद एक बार फिर से बहाल हो गई है। जिसके तहत अब आप अपनी मर्जी से बैग को यात्रा पर ले जाने से पूर्व सैनिटाइज करा सकते हैं गौरतलब है कि कुछ शिकायतों के बाद सैनिटाइजेशन की सुविधा को पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ जंक्शन पर बंद कर दिया गया था वही एक बार फिर से इसकी बहाली हो गई है।

₹10 में अपने मर्जी के साथ करा सकते हैं बैग सैनिटाइजेशन

गौरतलब है की यात्रा से पूर्व प्रति बैग आप 10 रूपये देकर बैग का सेनेटाइजेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको लखनऊ जंक्शन के गेट के सामने ही काउंटर मिल जायेगा । जहां पर मशीन के अंदर बैग डालने के साथ ही आपका बैग बैक्टीरिया/जर्म्स मुक्त हो जाएगा।

कुछ शिकायत की वजह से बंद हो गई थी यह सुविधा

Good news: After closure, this facility finally started again at Lucknow Junction, big news
खुशखबरी: बंद होने के बाद आखिरकार फिर से शुरू हुआ लखनऊ जंक्शन पर ये सुविधा, बड़ी खबर

गौरतलब है की कुछ शिकायतों की वजह से यह सुविधा को बंद कर दिया गया था। यात्रियों ने यह आरोप लगाया था की जबरदस्ती इस सेवा को लेने के लिए वहां कार्यरत लोग बाध्य करते थे। इस मामले की पड़ताल तक इस सेवा को रोक दिया गया था । वहीं नए दिशा निर्देश के बाद फिर से इस सेवा को बहाल का दिया गया हैं।

अल्ट्रा वॉयलेट रे के तकनीक से होती है सेनेटाइजेशन

आपको बता दें की यूवी रेज द्वारा सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। जिसके तहत बैग को मशीन के अंदर डाला जाता है इसके उपरांत बैग पर यूवी किरण पड़ने के बाद जर्म्स और बैक्टीरिया मार जातें हैं।

कार्यरत हरि से खास बातचीत

खुशखबरी: बंद होने के बाद आखिरकार फिर से शुरू हुआ लखनऊ जंक्शन पर ये सुविधा, picture: Lucknow News 24

लखनऊ जंक्शन पर सेनेटाइजेशन प्रोसेस में कार्यरत  हरि के अनुसार सेवा फिर से बहाल कर दी गई है और यह जानता और यात्रियों के लिए हो है। कोई मनमाना चार्ज किसी से भी नहीं किया जा रहा है। वहीं उसके साथ उन्होंने यह भी बताया की रैपिंग की भी सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। जिससे अगर कोई वस्तु काफी नाजुक है या स्क्रैच से बचाव के लिए आपको यह रैपिंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है।

प्रति बैग रैपिंग के लिए देने होंगे 50 रूपये

Good news: After closure, this facility finally started again at Lucknow Junction, big news
खुशखबरी: बंद होने के बाद आखिरकार फिर से शुरू हुआ लखनऊ जंक्शन पर ये सुविधा picture : Lucknow news 24

गौरतलब है की रैपिंग करवाने के लिए प्रति बैग आपको 50 रूपये खर्च करने होंगें। शादी विवाह आदि  जाने वाले सामानों की अक्सर लोग रैपिंग लखनऊ स्टेशन से करवा लेते हैं। अगर इन दोनों सुविधाओं का उपयोग करना है तो आप इसका उपयोग लखनऊ स्टेशन से कर सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here