खुशखबरी: लखनऊ चिड़ियाघर में आई दुनिया की सबसे जहरीली मछली, 90+ लाख में लाया गया इजराइल से जेब्रा

0
1419
views
Good news: world's most poisonous fish came to Lucknow zoo, zebra brought from Israel for 90+ lakhs
खुशखबरी: लखनऊ चिड़ियाघर में आई दुनिया की सबसे जहरीली मछली, 90+ लाख में लाया गया इजराइल से जेब्रा

लखनऊ के चिड़ियाघर में दुनिया की सबसे खतरनाक और जहरीली मछली की श्रेणी में आनी वाली स्टोन फिश को लखनऊ जू लाया गया है । जहां इसे देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों के बीच इस मछली को देखने की मानों होड़ सी लग गई है। विगत कुछ वर्षों से लखनऊ जू का कायाकल्प होता नजर आ रहा है। जहां वन्य जीव के रखरखाव  के साथ वन्य जीव के संख्या में भी इजाफा आया है। दूसरी ओर अलग अलग वन्य जीवों के पदार्पण के साथ लोगों का रुझान बढ़ने लगा है।

इजराइल से आया शानदार जेब्रा

लखनऊ जू में लगभग पांच वर्ष से अधिक समय के बाद लोगों के जबरदस्त मांग और जू के आला अधिकारियों के प्रयास के बाद एक बार फिर लखनऊ के जू में जेब्रा आ गए हैं सूत्रों के अनुसार जिसकी लागत 90 लाख से अधिक बताई जा रही है। गौरतलब है की इजराइल से दिल्ली और दिल्ली से सड़क मार्ग से इन जेब्रा को लाया गया है।  वहीं अभी जेब्रा को क्वारेंटाइन में रखा गया है। जिसके तहत सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं।

आदान प्रदान के तहत इजराइल से लाए गए जेब्रा

खुशखबरी: लखनऊ चिड़ियाघर में आई दुनिया की सबसे जहरीली मछली, 90+ लाख में लाया गया इजराइल से जेब्रा

आपको बता दें की जू अधिनियम के तहत वन्य जीव की खरीद फरोख बैन है वहीं इसके लिए एक जू से आदान प्रदान के नियम के तहत एक जू से दूसरे जू वन्य जीव को भेजा और लाया जा सकता है। लेकिन ले जाने की लागत का वहन उस देश को करना अनिवार्य है। आपको बता दें की इन लखनऊ जू के अधिकारी के अनुसार 90+ लाख इन जेब्रा को लाने में लगा है।

कन्याकुमारी से लाई गई दुनिया की सबसे जहरीली मछली में से एक स्टोन फिश

खुशखबरी: लखनऊ चिड़ियाघर में आई दुनिया की सबसे जहरीली मछली, 90+ लाख में लाया गया इजराइल से जेब्रा

गौरतलब है की दुनिया की सबसे जहरीली मछलियों में से एक स्टोन फिश को कन्याकुमारी से लखनऊ जू लाया गया है। जहां इसे देखने के लिए लोग में अलग जोश दिखाई दे रहा है और जोश हो भी क्यों ना सबसे जहरीली मछलियों में अपना नाम दर्ज करवाने वाली स्टोन फिश अब लखनऊ आ चुकी है। आपको बता दें की एनिवेनॉम देने के बाद ही इस मछली के किए गए वार से बचा जा सकता है। स्टोन फिश इंडियन ओसियन में पाई जाती है।

लखनऊ के मछली घर में 2000 से अधिक मछली

मछली और जल जीव से प्रेम करने वालों को बता दें की लखनऊ के मछली घर में कई प्रकार की दुर्लभ मछलियों की प्रजातियां हैं । जहाँ दो हज़ार से अधिक मछली लखनऊ ज़ू में मौजूद हैं ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here