दशहरे के शुभ अवसर पर आज लखनऊ में इन 7 जगहों पर होगा रावण का पुतला का दहन, यहां लगती है पुतले की मंडी

0
961
views
दशहरे के शुभ अवसर पर आज लखनऊ में इन 7 जगहों पर होगा रावण का पुतला का दहन, यहां लगती है पुतले की मंडी

लखनऊ 15 अक्टूबर : लखनऊ में आज दशहरे के पावन उपलक्ष पर लखनऊ के रामलीला मैदान में रात्रि 8:00 बजे रावण के पुतले को अग्नि को समर्पित किया जाएगा ।गौरतलब है कि ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री महापौर तथा नगर विकास मंत्री होंगे शामिल

आज ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण के पुतले दहन के समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा जी,  लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर विकास मंत्री अशोक टंडन शामिल रहेंगे।

विजयादशमी का पूजन मुहूर्त

दशहरे के शुभ अवसर पर आज लखनऊ में इन 7 जगहों पर होगा रावण के पुतले का दहन, यहां लगती है पुतले की मंडी

दशमी तिथि 14 अक्टूबर को रात्रि 9:53 से 15 अक्टूबर को रात्रि 8:22 तक है 15 अक्टूबर को दोपहर 1:47 से 2:33 तक विजया मुहूर्त है विजय काल में पूजन अर्चना करने का विशेष लाभ तथा फलदायी है।

लखनऊ में इन जगह पर होंगे रावण के पुतले का दहन

दशहरे के शुभ अवसर पर आज लखनऊ में इन 7 जगहों पर होगा रावण का पुतला का दहन, यहां लगती है पुतले की मंडी

गौरतलब है कि इस बार रामलीला मैदान में शुक्रवार को रात्रि 8:00 से 28 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा वही दर्शक गन को 7:00 बजे से पहले तक प्रवेश कर सकते हैं इसके उपरांत दर्शकों एवं भक्तजनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जगह समय
1 रामलीला मैदान, चिनहट शाम 7:00 बजे
2 रामलीला मंचन मैदान गेस्ट हाउस परिसर सदर शाम 7:00 बजे
3 रामलीला मैदान बड़ी जुगोली, गोमती नगर शाम 7:00 बजे
4 रामलीला मैदान ,ऐशबाग रात्रि 8:00 बजे
5 पीएनटी मैदान, राजाजीपुरम शाम शाम 7:00 बजे
6 पक्का पुल ,खजुरा रात्रि 8:00 बजे
7 मौसमी गंज रामलीला मैदान, डालीगंज शाम 7:00 बजे

 

लखनऊ में यहां लगती है रावण के पुतले की मंडी

दशहरे के शुभ अवसर पर आज लखनऊ में इन 7 जगहों पर होगा रावण का पुतला का दहन, यहां लगती है पुतले की मंडी

अगर आप रेडीमेड रावण के पुतले को खरीदना चाहते हैं तो आप रायबरेली रोड स्थित पुरनिया रेलवे पुल के नजदीक रावण के पुतले की मंडी लगती है ।जहां जाकर आप रावण के पुतले खरीद सकते हैं ।वही डालीगंज बांसमंडी रोड पर भी रावण का पुतला बिकता है ।

साइज रुपये
5 फीट 700 से 1100
7 फीट 1400 से 2600
10 फीट 3200 से 5000
20 फीट 5500 से 8000

 

लखनऊ के चौक में है रावण दरबार

गौरतलब है 126 साल पहले रावण दरबार की स्थापना चौक के चारों धाम मंदिर में की गई थी । यहां पर रावण की प्रतिमा के साथ सभागार मौजूद है। 126 वर्ष पहले चौक में रानी कटरा के चारों धाम मंदिर में रावण दरबार का निर्माण कराया गया था ।रावण की शिव प्रेम  को देखते हुए 126 वर्ष पहले चौक के चारों धाम मंदिर में मूर्ति लगाई गई थी पुराने लखनऊ में चारों धाम मंदिर छोटे काशी के नाम से जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here