लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल

0
621
views
लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल

लखनऊ 14 अक्टूबर:  नवरात्रि के पावन अवसर पर महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना लोगों ने बड़े ही भक्ति भाव से किया। लोगों ने आज कन्या पूजन के साथ मंदिरों में सिद्धिदात्री मां जगदंबिका की पूजा अर्चना की। वही लखनऊ में कई जगहों पर मां दुर्गे के भव्य पंडाल सजाकर मां दुर्गे को स्थापित किया गया है ।जहां भक्तजन मां दुर्गे का आशीर्वाद पाने पंडालों जा रहे हैं । मित्र संग ने मॉडल हाउस में 60 फ़ीट ऊँचा भव्य पंडाल बनाया है  जी की भक्तों को काफी पसंद आ रहा है ।

आगे बात करते हैं लखनऊ के प्रमुख स्थानों में दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर मां दुर्गे की मूर्ति एवं पंडाल की जहाँ लोग जाकर मां दुर्गा की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी जानकारी दी गई है।

विनम्र खंड गोमती नगर

गोमती नगर के विनम्र खंड में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडाल बनाकर माँ देवी की प्रतिमा स्थापित की है ।

बादशाह नगर में मां दुर्गा की प्रतिमा

लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल (demo Pic)

बादशाह नगर चौक पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा कर देखने एवं आरती पूजन करने कई श्रद्धालुओं बादशाह नगर में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा देखने पहुंचे।

चारबाग स्थित सेवाग्राम दुर्गा पूजा पंडाल

चारबाग में सेवाग्राम दुर्गा पूजा पंडाल में धनु ची आरती करने भक्त जनों की भीड़ देखी गई।

कपूरथला अलीगंज स्थित श्रीनाथ लॉन में दुर्गा पंडाल

ट्रांस गोमती दशहरे में दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा कपूरथला और अलीगंज में श्रीनाथ लॉन में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई ।जहां लोग पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं ।

सिंधी गर्ल्स स्कूल

आलमबाग डिस्ट्रिक्ट सिंधी गर्ल्स स्कूल में लोगों की भीड़ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे।

मॉडल हाउस

मॉडल हाउस स्थित मां दुर्गा के पंडाल में भक्तजन पहुंच एवं पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मित्र संघ द्वारा मॉडल हाउस में सार्वजनिक दुर्गा पूजा में मां को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सदर बाजार में आयोजन

लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल (demo pic)

सदर बाजार में मां दुर्गा के पंडाल में श्रद्धालु  बड़े भक्ति भाव से माता दुर्गा के दर्शन कर उनकी आराधना की।

रामकृष्ण मठ

निराला नगर में रामकृष्ण मठ में मां दुर्गे की पूजा अर्चना बड़े भक्त भक्ति भाव से संपन्न किया गया ।

गोमती नगर के विनय खंड में दुर्गा पंडाल

गोमती नगर के विलय खंड में दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया जहां गोमती नगर के काफी लोग पहुंचकर मां दुर्गे की आशीर्वाद ग्रहण किया‌ ।

रविंद्र पल्ली में पूजा पंडाल

लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल (demo pic)

रविंद्र पल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों ने मां दुर्गा की आराधना की एवं पूजा अर्चना किया ।

विक्की लाइव स्पोर्ट्स क्लब

सुंदर बाग स्थित बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में माता दुर्गा के पंडाल में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गे क पूजा अर्चना की गई।

आरडीएसओ में मां दुर्गा का पंडाल

सर्वजनिक पूजा समिति आरडीएसओ में मां दुर्गा का पंडाल में महा सप्तमी पूजा अर्चना बड़े भक्ति भाव से संपूर्ण हुआ ।

बॉयज एंग्लो कॉलेज

कॉलेज में माता दुर्गा के पंडाल में ढाक के धुन पर आरती की गई जहां कई श्रद्धालु  मां दुर्गे की आशीर्वाद लेने के लिए कॉलेज पहुंचे।

लाटूश रोड में पूजा संघ सोसाइटी

लखनऊ में इन 16 जगहों पर लगी हैं दशहरे पर मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा, मॉडल हाउस में 60 फिट ऊंचे पंडाल ने जीता भक्तों का दिल (demo pic)

लाटूश रोड पूजा संग सोसाइटी में मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई।

जानकीपुरम पंडाल

जानकीपुरम सर्वजनिक दुर्गा पूजा मंडल में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।

चन्द्रिका देवी मंदिर

चन्द्रिका देवी मंदिर में माता की आराधा करने कई भक्त आये । जहाँ कतारों में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर माँ देवी की आराधना और पूजा अर्चना की ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here