अभी-अभी: लो अब अपराधियों की खैर नहीं, मुकुल गोयल के यूपी डीजीपी बनते ही अपराधियों में खलबली का माहौल

0
544
views
mukul goel DGP

मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद डीजीपी मुख्यालय पहुंचकर पद ग्रहण किया । मुकुल गोयल की बात की जाये तो मुकुल गोयल ने आइआइटी नई दिल्‍ली से अपनी बीटेक की पढाई पूरी की थी । इसके बाद मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस बने ।

कार्यकाल

एसपी  आजमगढ़
एसएसपी  वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, सहरानपुर
रेंज कानपुर, आगरा बरेली
आइजी आइटीबीपी और बीएसएफ
एडीजी रेलवे यूपी

 

यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल ने पत्रकार को सम्बोधित करते हुए कहा की मुझे सभी जनता और पत्रकार का सहयोग की दरकार रहेगी । यूपी की कानून व्यवस्था को  बेहतर बनाने के लिए जनता जनार्दन और पुलिस की सही रणनीति की जरूरत है । लोगों का सहयोग अनिवार्य है ।

उत्तरप्रदेश पुलिस ने दी बधाई

हम श्री मुकुल गोयल सर, आईपीएस (1987 बैच) का यूपी के नए डीजीपी के रूप में स्वागत करते हैं।
यूपी पुलिस समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करने और उनके गतिशील नेतृत्व में व्यावसायिकता और अखंडता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस और जनता के बीच  दीवार को तोड़कर हमें साथ आना होगा और एक दिशा में काम करना होगा ।  अपराध छोटा या बड़ा हो उसे  हलके में आंकना पड़ सकता है । जो भी प्रदेश में अच्छा काम और सहयोग कर रहा है उसे प्रोत्साहित करना चाहिए । काननू-व्यवस्था की बात सबसे आगे रखी जाएगी ।

चाहे आंदोलन हो सभी चीजों को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा । कोई भी कानून को तोड़ेगा तो उन्हें पुलिस अपनी तरह से जवाब देगी । जनता का विश्वास पुलिस पर अडिग हो। न्यायसंगत कार्यशैली से उत्तरप्रदेश  की कानून व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here