उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्दी ही लाइसेंस शुल्क देने अनिवार्य होगा। इसके अंतर्गत ई रिक्शा,ऑटो रिक्शा, मिनी बस, तांगा, ट्रॉली, व्यवसायिक बस, ऑटो रिक्शा, तीन सीटर वाले सभी यातायात के साधनों पर अब नगर निगम लाइसेंस शुल्क लगाई जाएगी । शुल्क साल में एक बार देनी होगी ।
यह शुल्क साल में एक बार लगाया जाएगा और भुगतान ना किये जाने पर फाइन लगाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने शुल्क आधारित कर ली गई है ।गौरतलब है कि लाइसेंस शुल्क लागू होने से प्रदेश में चल रहे सभी गाड़ियों का सर्वेक्षण भी हो जायेगा वहीँ गैरकानूनी ढंग से यातायात के साधन चलाने वाले पर भी अब नकेल खींचेगी।
गौरतलब हैं की लाइसेंस शुल्क बस की सर्वाधिक नगर निगम ने रखी हैं। जल्दी ही यह नियम प्रदेश में लागू किया जायेगा। आपको बता दें कि नगर निगम ने पहले ही शुल्क निर्धारित कर लिया है ।महज अब केवल शासन के नोटोफिकेशन के बाद पूर्णतः यह प्रदेश में लागू हो जायेगा।
शुल्क
| वाहन के नाम | शुल्क (रुपया) | |
| 1 | ऑटो रिक्शा – 3 सीटर | 1500 |
| 2 | ऑटो रिक्शा – 7 सीटर | 2000 |
| 3 | मिनी बस | 3000 |
| 4 | ई- रिक्शा | 1500 |
| 5 | बस | 5000 |
| 6 | ट्रॉली | 300 |
| 7 | तांगा | 2000 |
| 8 | व्यावसायिक वाहन | 3000 |










