लखनऊ वासियों के लिए एक बेहतरीन खबर आ रही है ।जहां अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लोहिया पार्क को जनेश्वर पार्क को लेकर एक बड़ा फैसला किया है ।
अब सुबह 5:00 बजे से लोहिया व जनेश्वर मिश्र पार्क को खोले जाएंगे जिससे एक्सरसाइज करने वाले योगा करने वाले एवं टहलने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प खुल गया है ।गौरतलब है कि पहले पार्क सुबह 7:00 के स्थान पर अब 5:00 बजे से खुलेगा ।वही बंद होने के समय में भी बदलाव किया गया है ।जहां पहले जनेश्वर मिश्र पार्क ऑल व्यापार को 10:00 बजे बंद किया जाता था अब 9:00 बजे बंद किया जाएगा ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है लखनऊ प्राधिकरण इस आदेश से हजारों मॉर्निंग वाकर को राहत मिलेगी ।वहीं एक्सरसाइज करने वाले को भी एक अच्छा एवं अनुकूल वातावरण मिलेगा ।गौरतलब है कि लखनऊ में बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं एवं तेज धूप की वजह से पहले वाले को परेशानी झेलनी पड़ रही है ।
इस परेशानी को देखते हुए प्रशासन का यह बहुत बढ़िया और बेहतरीन कदम लिया है । विकास प्राधिकरण ने अब लोहिया जनेश्वर पार्क के समय में बदलाव कर, टहलने और मॉर्निंग वाक करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प खोल दिया है । सुबह 7 बजे से उमस, धूप और गर्मी होने के वजह से टहलने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था।
वही लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया पार्क में आने वाले हर शख्स को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा ।जिससे कोविड का खतरा किसी भी प्रदेश के वासियों पर ना पड़े ।सैनिटाइजर 2 गज की दूरी इन चीजों का पालन करते हुए आप आ सकते हैं ।वही मास्क को भी रखना अनिवार्य होगा ।यूपी सरकार किया बेहतरीन कदम से लखनऊ वासी बेहद खुश एवं संतोष दिख रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में लोग इस अवसर का कितना फायदा उठाते हैं










