एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पुरे फॉर्म में हैं। जहाँ कुछ दिन पहले उन्होंने उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ को खुला चैलेंज दिया था ।वही गुरुवार को बहराइच पहुंचकर उन्होंने अपनी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।
ओवैसी ने अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें हमें जीतने का हर संभव प्रयास करना होगा।
बैरिस्टर @asadowaisi उतर प्रदेश के बहराइच में पार्टी कार्यलय का उद्घाटन करने के बाद भारी संख्या में आए भीड़ को संबोधित करते हुए। https://t.co/dQAM0fjeeF
— AIMIM (@aimim_national) July 8, 2021
नानपारा-बाईपास मार्ग पर एआईएमआईएम कार्यालय का शुभारंभ करते हुए ओवैसी ने अपने कार्यकर्ताओं को केवल काम करने का मूल मन्त्र दिया और बताया की आने वाला विधानसभा का चुनाव बेहद अहम् होगा । इस दौरे पर उन्होंने दरगाह शरीफ पहुंचकर दुआ मांगी। ओवैसी ने भाजपा व सपा पर जमकर हमला बोला , यूपी में कोरोना से हुई मौत पर बोले हुई लाखों मौत के लिए योगी सरकार जिम्मेदार। आने वाले समय में जनता अपने वोट से इंसाफ करेगी ।
ओवैसी ने कहा की 27 सीटों पर हमारी पार्टी के दावेदार मजबूती और जीत के इरादे के साथ लड़ेंगे। ओवैसी ने भाजपा और सपा के लिए कहा दोनों ही दल हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है और इस बार मुद्दा रोजगार और विकास का होना चाहिए ।
बहराइच की अवाम का तहेदिल से शुक्रिया। pic.twitter.com/gXOZiGtTF2
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 8, 2021
गौरतलब है की ओवैसी की पार्टी ने विधानसभा चुनाव के अपनी रणनीति तैयार कर ली है । उनके अनुसार उनकी पार्टी बीजेपी और सपा को कड़ी टक्कर देगी और आने वाले 2022 के चुनाव में उनकी पार्टी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी ।
ओवैसी के आने से उनके पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं जोश से लबरेज नज़र आये ।वहीँ जीत का मन्त्र ओवैसी ने जरूर दिया है और अपने तरफ एक विशेष वर्ग का वोट करने की कोशिश की है ।










