उतरप्रदेश में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर इतिहास रचा जायेगा । जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई जनसंख्या नीति 2021-30 उतरप्रदेश के लोगों के लिए जारी करेगें। जहाँ योगी सरकार का एक मात्र लक्ष्य छोटे बच्चों के मृत्यु के दर को कम करना है तथा प्रसव के दौरान माताओं की होने वाली मौत पर अंकुश लगाना है । नीति के अंतर्गत 11 से 19 साल के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य तथा खान पान जैसे मूलभूत चीजों के बेहतर प्रबंधन पर चर्चा होगी ।
गौरतलब है की प्रदेश में सभी को अच्छी और हाई क्लास सुविधाएं प्रदान करने के लिए जनसंख्या के बढ़ते स्तर को कम करने की दरकार होगी । छोटा परिवार ही सुखी परिवार के नारे को जीवन में उतरना होगा ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार जनसंख्या नीति में बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण विषय पर जनमानस को सजग एवं जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास एवं ध्यान दिया जाएगा। जनसंख्या कम होने से सभी लोगों को एक स्वास्थ्य समाज के साथ साफ़ पर्यावरण भी मिलेगी । जिसके सभी हक़दार हैं ।
नीति के अंतर्गत गर्भ निरोधक उपाय के विकल्प, गर्भपात की जटिल समस्या के लिए सटीक व्यवस्था प्रदान करने के लिए कदम उठाये जाएंगे, नीति के अंतर्गत बूढ़े एवं विकलांग लोगों की देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश आदि की चर्चा की जाएगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समुदाय विशेष में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अज्ञानता के साथ साथ भ्रम भी है । है। ऐसे में सरकार का संकल्प है की सभी वर्ग एवं समुदाय के लोगों के जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी कहा चरणबद्ध तरीकों से काम किये जाएँ ।स्कूलों में हेल्थ क्लब, बच्चों और बूढ़ों को डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत जागरूक किया जाये ।










