यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा : 30 जुलाई से प्रवेश परीक्षा का हुआ ऐलान, 16 जुलाई से इस वेबसाइट से प्रवेश पत्र किये जा सकते हैं डाउनलोड, देखें यहाँ

0
458
views
UP BEd Entrance Exam 2021 Date and other details

उत्तर प्रदेश, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 होने की आधिकारिक पुष्टि परीक्षा संचालन प्राधिकरण, लखनऊ विश्वविद्यालय ने कर दी गई है । परीक्षा 30 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है । गौरतलब है की परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी।

जिन लोगों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है वह लोग लखनऊ यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । लखनऊ यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट : www.lkouniv.ac.in पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जुलाई से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

30 जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियों कर ली गई हैं  इसकी पुष्टि राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने पहले ही कर दी है । अच्छी खबर यह है की सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए उनकी पहली वरीयता की पसंदीदा  केंद्र का आवंटन किया जायेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को अपने निकटतम स्थान देने का पूर्ण प्रयास किया गया है ।

पंजीकरण के आधार पर कुल 5,91,305 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे ।परीक्षा को दो भाग में बांटा गया है । पहले भाग में  सामान्य ज्ञान और भाषा संबंधी ज्ञान का एग्जाम लिया जायेगा।दूसरे भाग में सामान्य मानसिक योग्यता और विषय संबंधी ज्ञान की परीक्षा देनी होगी।

 

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे की एक शिफ्ट में परीक्षा होगी ।, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।  हर एक पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेगें और  प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर 02 अंक मिलेंगे । प्रदेश शासन ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है की  30 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन कोई और परीक्षा का आयोजन ना किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here