अभी अभी : साल 2022 के विधानसभा के चुनाव को लेकर किया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस- बसपा को झटका

0
1047
views
Akhilesh yadav on state election 2022

लखनऊ। विधान सभा  मिशन 2022 के लिए उत्तर  प्रदेश में सियासी हलचल शुरू हो गया है। जहाँ बीजेपी, बसपा, समाजवादी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दल अपने खेमें को मजबूती देने में तत्परता से जुट गए हैं।

अपने दम पर करेगें यूपी हासिल

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी सियासी गर्मी को देखते हुए एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान की है।  अखिलेश यादव ने साफ़ किया कि अब वह अगले साल 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव  में अपने दम पर लड़ेंगे।

बसपा और कांग्रेस से किया किनारा

उनके अनुसार मायावती और कांग्रेस का साथ उनके लिए उल्टा पड़ गया और वह अच्छे सहयोगी की तरह नहीं नज़र आए। लिहाजा अगले साल के लिए सपा सरकार अपने दम पर लड़ेगी और जीत अर्जित करेगी।

इन छोटे पार्टी से हुई साठ गांठ

एनडीटीवी न्‍यूज चैनल से खास बातचीत के दौरान उन्होंने साफ़ किया कि वह सपा  बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस से दोबारा गठबंधन नहीं करेगी बल्कि छोटी पार्टियों रालोद, महान दल के साथ गठबंधन करेंगे।

यूपी के लोग अब बदलाव ले मूड में

अखिलेश यादव ने यह साफ़ किया किया यूपी के लोग बदलाव के मूड में हैं और मौजूदा सरकार हर मानक पर विफल रही है।  अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी  शिकस्त मिलनी तय है।प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और फर्जी फर्जी मुकदमा की वजह से जनता त्रस्त है।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने बीजेपी को नकार दिया था चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद  भाजपा सरकार विपक्षी दलों के कार्यकर्ता को प्रताड़ित कर रहे थे सपा नेताओं को घरों पर बुलडोजर चलवा रही थी फर्जी मुकदमे लगा रहे थे इस अन्याय और अत्याचार को जनता भांप गई है।

बीएसपी के कुछ नेता से चल रही है बात

403 सीटों में समाजवादी पार्टी का टारगेट कुल  350 सीटों का है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीएसपी के कुछ नेता उनके संपर्क में है और वह उनके खेमें में आ सकते हैं।

‘बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस नहीं समर्थ

कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि  बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस बहुत कमजोर है। साल 2017 के चुनावों में सपा ने कांग्रेस को  100 से ज्‍यादा सीटें दीं पर वे जीत दर्ज नहीं कर पाये।

अखिलेश यादव ने लगाया योगी सरकार पर आरोप

‘केंद्र और यूपी की डबल इंजन सरकार अलग- अलग दिशाओं में जाती नज़र आ रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मौतों को योगी सरकार छिपा रही है।

सहीं आंकड़ो को दबाया जा रहा है जिसकी गवाही नदी में बहती लाशें दे रही हैं। लोग कोरोना की दूसरी लहर के समय ऑक्सीजन, हॉस्पिटल में बेड और दवाइयों के लिए जूझते दिखाई दे रहे थे। भाजपा ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। चार साल में योगी सरकार ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया लिहाजा सपा सरकार आने के साथ लखनऊ समेत पूर्ण यूपी का  विकास प्रारंभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here