लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आगामी 15 अगस्त को लखनऊ वासियों को एक और बड़ी खुशखबरी की सौगात देने जा रही है। जिसकी सारी तैयारियां की जा चुकी है। गौरतलब है कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नाथ लखनऊ वासियों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा की घोषणा करने वाले हैं।
गौरतलब है की प्रदेश के 217 सार्वजनिक जगहों के साथ 17 नगर निगम तथा 75 जिला मुख्यालय में फ्री वाईफाई की सुविधा दी जायेगी।
लखनऊ में यहाँ होगा हबस्पॉट
लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में जगह चिन्हित कर हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। हॉटस्टॉप के 50 मीटर के दायरे में लोग फ्री वाईफाई का आनंद ले पाएंगे।
इन खास जगहों पर होंगी फ्री वाईफाई

शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन , ब्लॉक कार्यालय, तहसील आदि में मुफ्त वाईफाई की सुविधा पहुचाई जायेगी। इसके लिए नगरीय इकाई के आला अधिकारी इंटरनेट कंपनी के संपर्क में हैं। इंटरनेट व स्पीड का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस योजना से युवा वर्ग खासकर खुश है। इस योजना का लाभ का दायरा बढ़ने पर भी कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रयागराज, झांसी, बरेली, मुरादाबाद ,सहारनपुर गोरखपुर आगरा अयोध्या आदि में मुफ्त वाई-फाई दी जाएगी।










