ICSE व ISC के बोर्ड परिणाम घोषित, टॉप पर लखनऊ CMS महानगर ब्रांच की अनुकृति दत्ता (99.75%) व CMS अलीगंज की शुभी के भी (99.75%)

0
908
views
ICSE and ISC board results declared, Lucknow CMS Mahanagar branch's Anukreethy Dutta (99.75%) and CMS Aliganj's Shubhi (99.75%) on top.
Times of india

लखनऊ : आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के परिणाम शनिवार को दोपहर के तीन बजे ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। कोरोना महामारी की वजह से आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द कर मूल्यांकन नीति के में बदलाव कर आंतरिक मूल्यांकन के आधार परिणाम की घोषणा कर दी ।

उत्तर प्रदेश में आईसीएसई और आईएससी में पास प्रतिशत

आईसीएसई आईएससी
पास प्रतिशत 99.95% 99.71%

 

लखनऊ में लड़कियों ने दोनों 10वीं और 12वीं  क्लास में पास प्रतिशत के लिहाज से लड़कों से बजी मारी । 10वीं  में 99.96% और कक्षा 12वीं में 99.90% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया। उत्तर प्रदेश में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्लास 10वीं  में 99.95% और कक्षा 12वीं  में 99.64% रहा ।

CMS महानगर की छात्र अनुकृति दत्ता ने सर्वाधिक प्रतिशत (%) अर्जित किये

ICSE and ISC board results declared, Lucknow CMS Mahanagar branch's Anukreethy Dutta (99.75%) and CMS Aliganj's Shubhi (99.75%) on top.

CMS महानगर शाखा की अनुकृति टॉप पर रही । जहाँ बायोलॉजी में 100%, गणित में 100% तथा फिजिकल एजुकेशन में 100% अर्जित किये वहीँ इंग्लिश में उनके 99% मार्क्स आये । टॉप 4 बेस्ट सब्जेक्ट के चयन के अनुसार अनुकृति के 99.75 % अंक हुए ।

लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (अलीगंज शाखा) की छात्रा शुभी कपूर

अलीगंज शाखा की शुभी के अनुसार वह 100% अंक प्राप्त कर सकती थी, लेकिन 1 अंक से चूक गई। उसने कंप्यूटर, भौतिकी, रसायन विज्ञान में 100% और गणित में 99% के साथ 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गौरतलब है की भविष्य में शुभी आईएएस बनना चाहती हैं ।

उत्तरप्रदेश में कुल आईसीएसई स्कूलों की संख्या 386 तथा आईएससी स्कूलों की संख्या 307 दर्ज की गयी है ।
छात्रों की संख्या की बात की जाये तो आईसीएसई के 46,889 तथा आईएससी के 31,801 छात्र थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here