चारबाग जाने से मिली मुक्ति, लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस के साथ वैष्णो देवी, कामाख्या जाने वाली ट्रेनें 

0
6374
views
इंतजार खत्म, लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी पुष्पक एक्सप्रेस के साथ वैष्णो देवी, कामाख्या जाने वाली ट्रेनें 

लखनऊ 5 अक्टूबर: भारत के पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले लोगों के लिए बेहद खुशी की खबर लेकर आये है । अब गोमती नगर में रहने वाले लोगों को डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस पकड़ने के लिए चारबाग तक नहीं जाना होगा। यही नहीं अब वैष्णो देवी और कामख्या जाने के लिए गोमती नगर से ट्रेन मिलेगी जो की इस महीने से शुरू हो जाएगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री जी ने किया।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री जी का बयान

इंतजार खत्म, लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी पुष्पक एक्सप्रेस के साथ वैष्णो देवी, कामाख्या जाने वाली ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ मोनिका अग्निहोत्री जी के अनुसार डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस गोमती नगर से चलने से चारबाग जंक्शन पर यात्रियों का भार कम होगा। त्योहारों के समय में अधिक भार  ना पड़े इसलिए गोमती नगर से डुप्लीकेट पुष्पक चलाया जा रहा है ।इसके अलावा गोमती नगर स्टेशन से वैष्णो देवी कामाख्या के लिए 3 जोड़ी ट्रेन को चलाने की मंजूरी पहले ही मिल गई है वही महीने के अंत से इन ट्रेनों की शुरुआत कर दी जाएगी।

गोमती नगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली वर्तमान ट्रेन

इंतजार खत्म, लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी पुष्पक एक्सप्रेस के साथ वैष्णो देवी, कामाख्या जाने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम
1 09040 बरौनी – बांद्रा
2 09039 बांद्रा – बरौनी
3 05113 गोमती नगर छपरा एक्सप्रेस
4 05114 छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस
5 05009 गोरखपुर मैलानी
6 05010 मैलानी गोरखपुर
7 05053 छपरा – लखनऊ
8 05654 लखनऊ- छपरा
9 05204 बरौनी लखनऊ
10 09716 लखनऊ बरौनी
11 09715 जयपुर – गोमती नगर
12 05007 वाराणसी- लखनऊ

 

गौरतलब है की गोमती नगर से जाने वाली ट्रेनों में छपरा, गोरखपुर, बनारस , जयपुर की ट्रेन प्रमुख हैं । दूसरी ओर वैष्णों देवी, कामाख्या देवी और मुंबई जाने वाली डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलने के बाद लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले लोगों के लिए राह आसान हो जाएगी । काफी समय से राजधानी लखनऊ के गोमती नगर निवासी इन ट्रेनों की मांग कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय रेलवे ने गोमती नगर वासियों को सौगात देते हुए इस ट्रेन का शुभारम्भ करने की पुष्टि कर दी है । वहीँ नोटिफिकेशन मिलने के बाद औपचारिक रूप से ये तीन ट्रेन चलने लगेगी ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here