लखनऊ में दीवार तोड़कर 20 लाख की चोरी कर गए चोर, घोड़े बेच सोते रह गए घर के लोग, पुलिस जाँच में जुटी 

0
729
views
लखनऊ में दीवार तोड़कर 20 लाख की चोरी कर गए चोर, घोड़े बेच सोते रह गए घर के लोग, पुलिस जाँच में जुटी (concept)

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां 20 लाख की चोरी होने से हड़कंप मच गया है ।गौरतलब है चोरों ने दीवार को काटकर अंदर प्रवेश पाया एवं 15 लाख के जेवर के साथ दो लाख की नगदी एवं तीन लाख का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। गौर करने वाली बात यह रही की माकन में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी । सुबह जब गेट खोलकर देखा तो सब सन्न रह गए ।

पूनम मार्या ने पुलिस को दिया बयान

काकोरी के गोल कुआं निवासी घर की बहू पूनम ने पुलिस को बताया की बीती रात वह अपने बच्चों तथा सास के साथ सोने चले गई। जब दूसरे दिन उठी तो पूरा घर बिखरा पड़ा था। अलमारी से 15 लाख का जेवर गायब था वहीं अलमारी की रखी दो लाख की नगदी भी गायब थी।

पूरी घटना

चोर ने कमरे ka ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया । वहीं इसके उपरांत सीधी के सहारे ऊपर पहुंच कर दीवार को तोड़ कर गेट की कुंडी खोली इसके उपरांत घर में रखे कीमती चीजों के साथ 15 लाख का जेवर दो लाख रुपए ले कर चंपत हो गए।

पति और ससुर की कोरोना से अप्रैल में हुई थी मौत

कोरोना के दूसरे वेव में पूनम ने अपने पति और ससुर को को दिया था। वहीं उनके पास जो भी जमा पूंजी थी वह चोर लेकर चंपत हो गया । पुलिस को बताए गए बयान में अब उनके पास राशन खरीदने के पैसे भी नहीं बचे हैं। घर की हालत गंभीर है। जहाँ परिवार को चलाने वाले पति और ससुर दोनों ही कोरोना की वजह से अब इस दुनिया में नहीं है ।

पुलिस तफ्तीश में जुटी

पुलिस ने महिला के बयान को आधार मानते हुए अपने कार्यवाही चालू कर दी है। वहीं इतनी आवाज के बाबजूद परिवार वालों की नींद नहीं खुली यह भी अपने आप में बड़ा प्रश्न है । हर पहलुओं को देखते हुए पुलिस टीम आगे की कार्यवाही कर रही है जिसे दिशानिर्देश दे दिए गए हैं । दूसरी ओर पुलिस अलग अलग लोगों से घटना के विषय में पड़ताल भी कर रही है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here