मायावती की बीजेपी को चेतावनी, तीन ट्वीट कर साधा निशाना, कहा की कांग्रेस के नक्शे कदम पर चली तो दुर्दशा है पक्की 

0
617
views
mayavati

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुर्ख़ियों में है जहाँ विधानसभा 2022 के  चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है । बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत में बढ़ती बेरोजगारी के देश के दो बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लिया है ।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तीन ट्वीट करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर तेज कैसा और बीजेपी को सरल शब्दों में नसीहत भी दी और कहा की कांग्रेस के रास्ते पर बीजेपी ना चले।

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं। उनके मां-बाप और परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है। यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और अति-चिन्ताजनक है ।


बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आगे कहा, ‘बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है। कांग्रेस ने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया। अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश और काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।’


भाजपा भी कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चली तो उसकी भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, बेरोजगारी और यवाओं के लिए बीजेपी को गंभीरता से सोचना होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here