लखनऊ : योगी आदित्यनाथ जी ने ICSE व ISC रिजल्ट आने पर दी छात्रों को बधाई, जानिए क्या कहा 

0
464
views
ICSE result
Wikibio

लखनऊ: आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद आज CISCE ने दोपहर तीन बजे 10वी और 12वी क्लास के बोर्ड नतीजों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है की बिना परीक्षा दिए इस बार रिजल्ट घोषित किये गए । रिजल्ट से कुछ छात्रों में ख़ुशी की लहर है वहीँ कुछ छात्रों में असंतोष भी देखा जा रहा है ।

पास प्रतिशत के आंकड़े

 

PTI

उत्तरप्रदेश की बात की जाये तो आईसीएसई के 99.95 प्रतिशत तथा आईएससी के 99.71 प्रतिशत रहा है ।

योगी आदित्यनाथ जी ने दी बधाई

 

ICSE व ISC रिजल्ट आने पर योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तरप्रदेश के छात्र एवं छात्रों को बधाई देते हुए ट्वीट किया ।

ICSE व ISC के बोर्ड परिणाम में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को बधाई। विपरीत परिस्थितियों में यह सफलता आपके सतत परिश्रम व लगन का प्रतिफल है।।आप सभी बोर्ड परिणाम का सहजता से मूल्यांकन कर जीवन में आगे बढ़ें। माँ शारदे की कृपा सदैव बनी रहे।

कोरोना काल में इस वर्ष बिना किसी परीक्षा का आयोजन करवाए बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की ऐलान कर दी थी ।गौरतलब है की इस वर्ष उत्तरप्रदेश के आईसीएसई के कुल 46,889 तथा आईएससी के 31,801 छात्रों ने एग्जामिनेशन के लिए पंजीकरण करवाया था ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here