भारतीय क्रिकेट जगत में अक्सर आपने अलग अलग बल्लेबाज़ के बल्ले पर अलग प्रकार के स्टीकर अलग अलग कंपनी के लगते देखा होगा । जहाँ प्लेयर्स की मोटी कमाई का हिस्सा केवल भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड द्वारा दी जाने वाली कॉन्ट्रैक्ट के पैसे नहीं होते बल्कि अलग अलग कंपनी को प्रमोट करने के लिए अपने बल्ले पर लगाई जाने वाले स्टीकर से भी प्लेयर मोटी रकम वसूलते हैं । बैट कही और से बनकर आती हैं लेकिन इस पर प्लेयर्स कंपनी की दी गई स्टिकर को लगाकर उनसे पैसे लेते हैं । जैसा प्लेयर वैसा दाम । प्रमोशन के दौरान प्लेयर्स को करोड़ों रुपए की धनराशि दी जाती हैं ।
एक समय भारत के सलामी बल्लेबाज़ सचिन द्वारा अपने बल्ले पर पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगाया करते थे जहाँ उनका अनुबंध MRF के साथ था जहाँ फैंस यह समझते थे की सचिन का बल्ला एमआरएफ (MRF) कंपनी द्वारा निर्मित है जबकि MRF एक रबर कंपनी है । (एमआरएफ ) जिसका फुल फॉर्म “मद्रास रबर फैक्ट्री” के नाम की कंपनी है जो की मोटर वाहनों की टायर बनती है । सचिन के बाद विराट कोहली के साथ भी MRF कंपनी ने अनुबंध किया ।
रोहित शर्मा

टीम इंडिया वर्त्तमान कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में धमाल मचा रहे हैं । जहाँ शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा भारतीय टीम के अब कप्तान भी हैं ।रोहित शर्मा अपने बल्ले पर सिएट ( जो की टायर माउफेक्टरिंग कंपनी है) का स्टीकर लगाते हैं, जिसके लिए तीन करोड़ रुपए उन्हें दिए जाते हैं । हालाकिं अब कप्तान बनने के बाद यह अनुबद्ध नए सिरे से किया जायेगा जहाँ 5-8 करोड़ रोहित शर्मा को दिए जा सकते हैं । वहीँ मयंक अग्रवाल , श्रेयस , रहाणे के पास भी ceat कंपनी का अनुबन्द है ।
धोनी

भारत के महानतम कप्तान की श्रेणी में आने वाले धोनी अपने बल्ले में स्पार्टन का स्टीकर लगते हैं किसके लिए उन्हें 6 करोड़ रुपए दिए जाते हैं । स्पोर्ट्स गुड्स बनाने वाले इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर भी धोनी ही हैं । जहाँ इसके लिए उन्हें सूत्रों के अनुसार 6 करोड़ मिलते हैं । धोनी ने रीबॉक , SS BAS से भी पहले टाई अप की हुई है ।
विराट कोहली

ब्रांड जगत के चहिते विराट कोहली को (MRF) का स्टीकर लगगने के लिए कुल 8 करोड़ की धराशि दी जाती है । जहाँ इनसे पहले यह कॉन्ट्रैक्ट सचिन को मिल चुकी है । वही ब्रांड जगत की बात की जाये तो (MRF) भारत में सर्वाधिक पैसे देने वाले कंपनी में से एक है जिसकी ब्रांड वैल्यू भी काफी अधिक है और यह ब्रांड टॉप क्लास प्लेयर के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए जानी जाती है ।










