वीडियो: अश्विन ने किया वार्नर की बोलती बंद, DRS भी नहीं बदल पाई अंपायर का निर्णय, दिन में दिखाए तारे, राहुल द्रविड़ ने दिखाया जोश

0
547
views
Ashwin got Warner out lbw, DRS didn't work, Rahul Dravid was happy

भारत और ऑस्ट्रेलिया India vs Australia, 1st Test: के बीच खेले गए  विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर के मैदान में भारत ने इतिहास रैव्ह दिया है । जहाँ भारत ने केवल 3 दिनों में मैच का नतीजा अपने पक्ष में कर लिया और अब सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है । भारतीय टीम ने एक पारी और 132 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में भारत केवल टॉस हारा लेकिन सेशन के साथ मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा । टॉस  जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन पर सिमटी । जहाँ जडेजा ने  5 विकेट हासिल किया ।इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 91 रनों पर सिमट गई। जहाँ दूसरी पारी में आश्विन की फिरकी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम बौनी साबित हुई । जहाँ वार्नर का विकेट बेहद खास रहा , आगे जानिए वजह।

आश्विन ने 31 वे बार चटकाए 5 विकेट

आश्विन ने दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए। वहीँ दूसरी पारी में आश्विन ने 12 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किया । जहाँ उन्होंने नियमित अंतराल में विकेट हासिल करते रहे वहीँ उन्होंने 4 प्लेयर को एलबीडबल्यू आउट किया वहीँ उस्मान ख्वाजा को विराट के हाथों कैच आउट करवाया । आश्विन ने जहाँ इस टेस्ट मैच में मुरलीधरन के बाद 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे प्लेयर बने वहीँ उन्होंने 31 वी दफा 5 विकेट एक पारी में टेस्ट क्रिकेट में लिया ।



वार्नर को किया अपनी स्पिन से चलता

Ashwin got Warner out lbw, DRS didn't work, Rahul Dravid was happy

पहले अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को 5 रन पर आउट किया तो दूसरी तरफ वार्नर को 10 रन पर एलबीडबल्यू आउट किया । 14 वे ओवर की पांचवी गेंद पर आश्विन ने वार्नर को एलबीडबल्यू आउट किया । जिसका उन्हें अनुमान भी नहीं लगाया होगा इससे ठीक पहले वार्नर ने आश्विन की गेंद पर लगातार दो चौके ठोके थे ।आश्विन ने गति में थोड़ा परिवर्तन किया और गेंद को हवा में फ्लाइट करवाया, जहाँ वार्नर गेंद की लेंथ पर पूरी तरह चकमा खा बैठे और अंपायर ने अपनी ऊँगली खड़ी कर दी ।

हालाकिं स्मिथ ने वार्नर को डीआरएस लेने के लिए कहा । वहीँ बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट को लगती नज़र आई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ वार्नर को आउट करार दिया गया । जहाँ राहुल द्रविड़ भी खुश नज़र आये ।



वीडियो


;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here