भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच वनडे श्रृंखला का आगाज 18 अगस्त से हरारे के मैदान में होगा। जहाँ भारतीय टीम में मैच से पहले बदलाव का दौर जारी है । आपको बता दें की पहले भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने धवन को कप्तानी से हटाकर उन्हें उपकप्तान की भूमिका दी । वहीँ टीम में लोकेश राहुल बतौर कप्तान की भूमिका में नज़र आयेगें । आपको बता दें की हाल में ही वेस्टइंडीज दौरे पर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की थी । वहीँ लोकेश राहुल का चुनाव अब कप्तान के रूप में किया गया है जो समझ से परे है । वहीँ अब टीम में एक और बदलाव किया गया है ।
वाशिंगटन सुन्दर हुए चोटिल
इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन कप के मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद वाशिंगटन सुन्दर को जिम्बाब्वे दौरे से बाहर कर दिया गया है । जिसके बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शाहबाज़ अहमद को जगह दी गई है । जहाँ आईपीएल 2022 में शाहबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था । वहीँ आपको बता दें की BCCI का मोह सुन्दर से भंग होता दिखाई दे रहा है ।
RCB के लिए शाहबाज़ अहमद ने किया शानदार प्रदर्शन

अपने बल्लेबाज़ी के दमपर शाहबाज़ अहमद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। जहाँ आईपीएल सीजन 15 में उन्होंने खेले गए कुल 16 मैच में 279 रन 118.72 के स्ट्राइक रेट से बनाये । जहाँ उनका सर्वाधिक रन 45 का रहा है । जहाँ गेंदबाज़ी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए ।
फर्स्ट क्लास मैच में शाहबाज़ अहमद का प्रदर्शन
अनकैप्ड 27 वर्षीय ऑलराउंडर शाहबाज़ के लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है । जहाँ शाहबाज़ अहमद ने अपने खेले गए कुल 26 लिस्ट ए मैच में 47.28 की शानदार औसत से 662 रन बनाए हैं वहीँ गेंदबाज़ी में भी शाहबाज़ ने 4.43 की इकॉनमी रेट से कुल 24 विकेट चटकाए हैं ।
भारतीय टीम:
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद।










