लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इन दोनों बीमार चल रहे हैं जहाँ उन्हें सूजन और कान के दर्द की वजह से डॉक्टरों की सलाह पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उसके बाद माइल्ड हार्ट अटैक की वजह से उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहाँ अब उनकी हलात में सुधार है ।अपनी मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से सभी को सन्देश देते हुआ कहा की वह ठीक है और अफवाहों का खंडन किया है ।
प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद एवं आप सभी देश व प्रदेशवासियों के प्रार्थना व स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है।
कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। pic.twitter.com/3n4wbwAf4v
— Kalyan Singh (@KalyanSinghUP) July 9, 2021
गौरतलब है की सोशल मीडिया पर उनके मौत की अफवाहों के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने ट्वीट कर अफवाहों का खंडन किया और कहा कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाएं मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।
डॉक्टर की मानें तो एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार हो रहा है। जहाँ पहले ही दो बार योगी आदित्यनाथ जी उनसे आकर मिल चुके हैं । वहीँ राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल जा चुके हैं ।
गौरतलब है की मिलने वालों की लिस्ट अभी थमी नहीं शहनवाज हुसैन जी ने भी पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह से मुलाकात की और जल्दी ठीक होने की शुभकामनायें दी । आपको बता दें की पीजीआई के विशिष्ट डॉक्टर की टीम कल्याण सिंह की निगरानी में मौजूद हैं कॉर्डियोलॉजी से लेकर इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की पूरी टीम कल्याण सिंह की देखभाल में जुटी है । जहाँ अब वह रिकवर कर रहे हैं ।










