लखनऊ: 15 अगस्त से शुरू होगी चौक में 143 करोड़ की लागत से बनी चरक  फ्लाईओवर, इन इलाके के लोगो को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

0
488
views
charka flyover lucknow
तीन दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदरगंज तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट के बीच बन रहे   फ्लाईओवर चरक  का सर्वेक्षण किया।

इस दिन से खुलेगा चरक फ्लाईओवर

इस दौरान उन्होंने चरक फ्लाईओवर के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि 15 अगस्त से आम लोगों के लिए यह फ्लाईओवर खोल दिया जाएगा।

इन जगहों पर रहने वालों को मिलिगी ट्रैफिक से मुक्ति

 गौरतलब है कि फ्लाईओवर चरक की शुरुआत के बाद नखास, चौक, हैदरगंज एवं पुराने लखनऊ के करीब दो लाख आबादी को ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी। जहाँ आए दिन इन इलाकों में सर्वाधिक ट्रैफिक देखा जाता है।

राजनाथ सिंह ने प्रेस से बातें साझा करते हुए कहा

राजनाथ सिंह ने प्रेस से बातें साझा करते हुए कहा कि 2016 में आउटर रिंग का शिलान्यास किया गया था । नितिन गडकरी की अगुवाई में 9 फ्लाईओवर का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था। जिसमें से खुशी की बात यह है कि 5 फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है ।वहीं चार फ्लाई ओवर बन रहे हैं ।गौरतलब है कि चरक फ्लाईओवर लगभग 99% बन चुका है एवं आने वाले 15 अगस्त को फ्लावर का उद्घाटन हो जाएगा।

चरक फ्लाईओवर

चरक फ्लाईओवर की बात की जाए तो इसमें 2 लेन होंगे।  इसकी लंबाई 2.478 किलोमीटर है। इसकी कुल लागत 142 करोड है ।चरक फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर 2028 में शुरू किया गया था वही 15 अगस्त 2021 को संभवत इसकी उद्घाटन होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here