अभी अभी: लखनऊ में स्पीड पेट्रोल का दाम 100 रुपए से महज इतने पैसे दूर, चार मई से 35 बार बदला पेट्रोल का दाम

0
400
views
petrol price hike in lucknow
अपनों में तेल लखनऊ में पेट्रोल लखनऊ में पेट्रोल एक बार फिर से महंगा हो गया है। बाइक एवं मोटर वाहन चलाने वाले आम लोगों को अब पेट्रोल के लिए अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी ।
गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 35 पैसे प्रति लीटर की दर से पेट्रोल को बढ़ा दिया है। इसके बाद लखनऊ शहर में स्पीड पेट्रोल की कीमत 99.90 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। महज अगर और 10 पैसे का इजाफा पेट्रोल में होता है तो आंकड़ा 100 रुपए पार पहुंच जायेगा ।
1 लीटर पेट्रोल के लिए अब आपको 99.90 रुपए अदा करने होंगे ।लखनऊ में यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। गौरतलब है कि डीजल के दाम में कोई संशोधन नहीं किया गया है ।
आपको बता दें कि लखनऊ में 4 मई से पेट्रोल के दाम कुल 35 बार बढ़ाए गए हैं। वहीं दूसरी और डीजल के दाम में 33 बार वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि इस दौरान पेट्रोल ₹9.46 प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं दूसरी और डीजल ₹ 8.63 प्रति लीटर महंगा हुआ है ।
देश के अलग-अलग राज्यों की बात की जाए तो पहले ही पेट्रोल के दाम ₹100 प्रति लीटर बढ़ चुके हैं ।महानगरों की बात की जाए तो मुंबई में पेट्रोल ₹105 प्रति लीटर और चेन्नई में 100.75 प्रति लीटर का है।
साफ साफ दिख रहा है वहीं से पहले ही परेशान लोगों के लिए दिन प्रतिदिन इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं का महंगा होना ठीक संकेत नहीं है। देखना है कि आने वाले महीनों में पेट्रोल अपनी ऊंचाई को छूता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here