खुशखबरी: लखनऊ में 5 से 11 दिसंबर में यहां शुरू होगा सबसे बड़ा “फूड कार्निवल”, जानिए क्या होगा खास

0
1409
views
Good news: The biggest
खुशखबरी: लखनऊ में 5 से 11 दिसंबर में यहां शुरू होगा सबसे बड़ा "फूड कार्निवल", जानिए क्या होगा खास

राजधानी लखनऊ में इस साल का सबसे बड़ा और जायकेदार पकवानों का मेला 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक लगने वाला है। जहां ठंड में लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्निवल में अलग अलग जगहों के स्वादिष्ट और सेहतमंद पकवानों का लुफ्त अब लखनऊ वासी  ले पाएंगे। जहां एक से एक स्वाद से भरपूर व्यंजनों का जायका लोग ले पाएंगे।

यहां होगा फूड कार्निवल का आयोजन

गौरतलब है कि फूड कार्निवल का आयोजन लखनऊ के रिवरफ्रंट के चटोरी गली नामक प्रख्यात जगह पर आयोजित किया जाएगा, जिसे 1090 भी कहते हैं। यहां पर 80 से 100 फूड स्टाल  केवल स्वादिष्ट व्यंजनों की लगेंगे ।जहां पर सेहत एवं पौष्टिकता से भरपूर खाना एवं लज्जतदार जायके से भरपूर पकवान लखनऊ वासियों तक परोसे जाएंगे।

जानिए क्या होगा खास

फूड कार्निवल में लोगों के सेहत पर खास फोकस किया जायेगा जहां पर लोगों को सेहतमंद रखने के लिए निःशुल्क योग और प्रयाणम आयोजित किया जाएगा। जहां पर मुफ्त  शिविर का आयोजन किया जायेगा।

खाने के साथ ही साथ पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता, पौष्टिक खानपान के नियम के साथ के साथ चित्रकारी कला प्रदर्शनी, विवेचना आदि के कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किए जाएंगे।

खुशखबरी: लखनऊ में 5 से 11 दिसंबर में यहां शुरू होगा सबसे बड़ा “फूड कार्निवल”, जानिए क्या होगा खास

हाइजीन एवं स्वच्छता के मानकों के साथ फूड वेंडर्स को साफ और स्वच्छ खाना ऊपर उसने के नियम एवं इस के संदर्भ में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जहां पर लोक गायन , शास्त्रीय गायन , गजल संध्या का भी आयोजन शाम में होगा जहां लोग पकवानों के साथ अच्छे संगीत का भी आनंद लें पाएंगे । इसके संदर्भ में योजनाएं बना ली गई हैं।

खाने में क्या होगा खास

खुशखबरी: लखनऊ में 5 से 11 दिसंबर में यहां शुरू होगा सबसे बड़ा “फूड कार्निवल”, जानिए क्या होगा खास

अयोध्या की दही जलेबी, प्रयागराज के समोसे, जैनपुर को इमारती, राकुंज की रसगुल्ले, संडीला की मिठाई से लेकर उत्तरप्रदेश के कई जनपदों के चर्चित पकवानों का मजा आप इस कार्निवल में ले पाएंगे। इसके साथ ही शाकाहारी, मांसाहारी तंदूर चाय से लेकर फ्यूजन फूड भी इस फूड कार्निवल को शोभा को निखरेगी।

चटोरी गली होगा गुलजार

लखनऊ के चटोरी गली के अधिकतर संख्या लखनऊ के युवा वर्ग की रहती है जहां पर अक्सर शाम के समय 1090 चौराहे पर लोग आकर चटोरी गली के पकवानों का आनंद अलग अलग स्टॉल पर लेते हैं। आपको बता दें की इस गली में 50 से 90 स्टॉल खाने के लगते हैं जिसमें की फास्ट फूड से लेकर तंदूर चाय लोगों की खासी पसंदों में से एक है।

लखनऊ में बढ़ रहे हैं आयोजन की संख्या

राजधानी लखनऊ में योगी सरकार ने जहां पहले माटी मेला, खादी महोत्सव, हुनर हाट, झूलेलाल पार्क पर दीपावली उत्सव का आयोजन किया इसके बाद यह फूड कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। जिससे लोग प्रभावित के साथ सरकार की सराहना भी करते नजर आ रहे हैं । एक तरफ जहां लखनऊ वासी आयोजन का लुफ्त उठा रहे हैं वहीं वोकल फॉर लोकल पर भी कार्य किया जा रहा है जिससे लोकल वेंडर को पहचान के साथ उनको आर्थिक रूप से मदद पहुंचने की विशेष पहल की जा रही है।

चारबाग पर भी होना था आयोजन

गौरतलब है की पहले चारबाग और रिवर फ्रंट पर फूड कार्निवल का आयोजन किया जाना था। वहीं अब यह कार्निवल अब रिवर फ्रंट के पास किया जायेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here