खुशखबरी: गोमती नगर स्टेशन बन रहा हाई टेक, 3 प्लेटफॉर्म के साथ 5 स्टार कॉम्प्लेक्स की मिली सौगात

0
2741
views
खुशखबरी: गोमती नगर स्टेशन बन रहा हाई टेक, 3 प्लेटफॉर्म के साथ 5 स्टार कॉम्प्लेक्स की मिली सौगात Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 14 नवंबर: राजधानी लखनऊ में गोमती नगर टर्मिनल को हाई टेक बनाने की तैयारियां जोरों पर है ।जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को अब हकीकत में बदला जा रहा है। जहां कई बदलाव गोमती नगर स्टेशन पर किए जा रहे हैं। आपको बता दें की मानक नगर, बादशाह नगर स्टेशन में भी कई बड़े बदलाव देखने मिल रहे हैं। वहीं गोमती नगर स्टेशन लखनऊ का सबसे हाई टेक स्टेशन बनने की राह पर अब निकल चुका है । जानिए क्या क्या हो रहें हैं बदलाव, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

गोमती नगर स्टेशन पर बन रहा है शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ आईआरसीटीसी का फाइव स्टार सुविधा का कॉम्प्लेक्स

खुशखबरी: गोमती नगर स्टेशन बन रहा हाई टेक, 3 प्लेटफॉर्म के साथ 5 स्टार कॉम्प्लेक्स की मिली सौगात Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की हाई कोर्ट की ओर से आ वाले मार्ग से गोमती नगर स्टेशन पर आईआरसीटीसी का हाई टेक शोपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ रुकने के पांच सितारा सुविधा के रूम का निर्माण होगा। जहां पर यात्री शॉपिंग के साथ रुक भी पाएंगे । वहीं पार्किंग की खास सुविधा भी दी जाएगी। जिसके लिए निर्माण शुरू हो चुका है और काफी लोग कार्य में लगे हुए हैं ।

गोमती नगर स्टेशन वीडियो

 

गोमती नगर स्टेशन अधीक्षक मिश्रा जी का बयान

खुशखबरी: गोमती नगर स्टेशन बन रहा हाई टेक, 3 प्लेटफॉर्म के साथ 5 स्टार कॉम्प्लेक्स की मिली सौगात Picture: Lucknow News 24

गोमती नगर स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन अधीक्षक मिश्रा जी के अनुसार प्लेटफॉर्म के फ्लाईओवर से लेकर कई चीजों का निर्माण एक साथ बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। जहां प्लेटफॉर्म तैयार होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के साथ भविष्य में ट्रेनों का संचालन के साथ कई लंबी दूरी की ट्रेन गोमती नगर स्टेशन पर रुकेगी।

गोमती नगर स्टेशन में बन रहें हैं प्लेटफॉर्म नंबर प्लेटफार्म नंबर 4,5 व 6

गौरतलब है की कई सालों से गोमती नगर के प्लेटफॉर्म नम्बर चार, पांच और 6 का कार्य निर्माणाधीन था, जिसके लिए अब कार्य में तेजी आई है। जहां प्लेटफॉर्म पर रोड रोलर चलाकर प्लेटफॉर्म को समतल किया जा रहा है। इसके उपरांत प्लेटफॉर्म पर पेय जल समेत बैठने के लिए बेंच, फैंस के लिए रूफ आदि तैयार की जाएगी। प्लेटफॉर्म के नवीनीकरण के लिए कार्य जोरों शोरों से चल रहें हैं।

ट्रैक की पैकिंग और लेवलिंग शुरू

गौरतलब है कि गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर ट्रकों पर लेवलिंग और पैकिंग का कार्य जोरों शोरों से शुरू हो रहा है। वही मुख्य कार्यों की बात की जाए तो पहला पीपीसी का कार्य तेजी से गोमती नगर स्टेशन पर किया जा रहा है वही राम नवल यादव से बातचीत के दौरान पता चला है कि लेवलिंग के साथ-साथ पीपीसी और बीसीसी का कार्यक्रम प्लेटफार्म पर होगा।

गोमती नगर स्टेशन के रिजर्वेशन भवन पर लगे हैं सोलर पैनल

गौरतलब है कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन कोई को फ्रेंड बनाने के लिए पहले ही सोलर पैनल टिकट आरक्षण भवन में इंस्टॉल कर दिए गए हैं। जिससे कि पूरे आरक्षण भवन के बिजली की सप्लाई सोलर उत्पन्न इलेक्ट्रिसिटी द्वारा की जाती है वही पूरे प्लेटफार्म को सोलर से जोड़ने के कार्यक्रम के लिए भी योजनाएं आगे बनाई जा रही है।

दुरुस्त किए जा रहे हैं पेयजल एवं प्रसाधन के कार्य

गौरतलब है कि जो भी छोटी मोटी टूट-फूट स्टेशनों पर हुई है उन्हें रेलवे प्रशासन ठीक कर रही है जिसके तहत पानी पीने के बेचैन आदि को भारतीय रेलवे गोमती नगर स्टेशन पर की करते नजर आ रही है इसके साथ ही प्लेटफार्म के विस्तार के साथ-साथ प्लेटफार्म कभी विस्तार किया जाएगा एवं यात्रियों को फाइवस्टार सुविधाएं मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही गोमती नगर रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ रेलवे काउंटर बनाए जाएंगे एवं जिनका संचालन जल्द किया जाएगा।

डिजिटल लाइट कैफेटेरिया, एक्सीलेटर लिफ्ट आदि की भी होगी सुविधा

गौरतलब है कि गोमती नगर में योजनाओं के अनुसार आगे आप यात्रियों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया वेटिंग रूम के साथ-साथ एक्सीलेटर लिफ्ट आदि की सुविधाएं भी पाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here