लखनऊ 3 सितम्बर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वारदातों को लेकर नो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां थाना पीजीआई पुलिस ने राजधानी लखनऊ में ऑटो में अकेले यात्री के पैसे और समान छीन लेने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्त और एक महिला को गिरफ्तार किया है ।वही यह शातिर अभियुक्त अकेले यात्रियों की तलाश में रहते थे ।वही महिला छेड़छाड़ का आरोप लगाकर धमकी देकर समान और पैसे छीन लेते थे।
तीन लुटेरे
गौरतलब है कि आरोपी ने अपना नाम अवधेश कुमार और दूसरा आरोपी ने यूनिस अली बताया गया है। वही महिला का नाम अंजू देवी बताया गया है ।अंजू देवी अवधेश कुमार की पत्नी है ।वहीं यह तीनों मिलकर यात्रियों को लूटा करते थे।
मुखबिर से मिली थी सूचना
गौरतलब है ऑटो चालक समेत यह तीनों शातिर लुटेरे ने हाल में संपन्न हुए राखी के समय में कई वारदातों को अंजाम दिया था ।वही मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर लूट में प्रयुक्त होने वाले ऑटो को चिन्हित कर पकड़ा लिया।
अपराधी चारबाग से मोहनलालगंज तथा मोहनलाल से चारबाग ऑटो लेकर सवारी के फिराक में चलते थे। वही कोई भी अकेला सवारी रात में सुनसान जगह मिलता था तो वह उन्हें अपने पास बिठा लेते थे। बिठाने के साथ पैसे व समान छीन लेने के लिए जोर जबरदस्ती करते थे तथा मारने की धमकी देते थे। वही अधिक विरोध करने पर महिला द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाने की धमकी देकर सम्मान को छीन लेते थे।
आरोपी अवधेश कुमार यूनिस तथा अंजू देवी के पास से एक मोबाइल फोन एक अलग ऑटो एक अदत पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। वही तीनों ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को कबूल लिया है।
लखनऊ वासियों से यही निवेदन है की समय आदि को देखते हुए बड़ी समझदारी के साथ यात्रा करें और कोई भी घटना होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लें ।










