लखनऊ में जहाँ अनलॉक की प्रक्रिया चालू है और जीवन एक बार पटरी पर लौटने लगी है वहीँ अभी भी कुछ चीजों में लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है। आगे खबर विस्तार से जानिए।
धरा 144 लगाने की वजह
उप चुनाव नामांकन, ईद उल जुहा बकरीद, श्रावण मास को देखते हुए योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की गंभीरता को भांपते हुए लखनऊ में धारा 144 को एक महीने के लिए बढ़ा दी है।
क्या है शर्ते
- संयुक्त पुलिस आयुक्त पियूष मोडया ने बताया कि 5 अगस्त तक धारा 144 लखनऊ में लागू रहेगी। इसके साथ सशर्त कुछ चीज़ों में पाबन्दी रहेगी।
- शादी समारोह में कुल 50 लोगों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इससे ज्यादा लोग किसी भी शादी समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे ।
- एक जगह पर 5 से अधिक लोगों का एकत्रित होना वर्जित है।
- होटल, जलपान गृह, जिम , सिनेमा हाल ,मल्टीप्लेक्स में 50 फीसदी लोग की एंट्री की जा पाएगी।
- जुलुस, शोभा यात्रा, सभा आदि करना निषेध होगा।
- साइबर कैफे में लोगों को प्रमाण पत्र दिखने के बाद ही काम करवाने की अनुमति मिलिगी। पैन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने वाले पर विशेष धयान दिया जाएगा।
- भाषण, सभा करने की अनुमति किसी को नहीं दी जायेगी।
- मास्क ना लगाने और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना अनिवार्य होगा ।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक रहेगा और नियमों के अनुसार पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी ।
- हेल्थ वर्कर, सरकारी कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पर अनुकूल कार्यवाही करने के लिए सरकार सज्ज है।










