लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने किया ऐसा काम की लोग कर रहे हैं तारीफ, जारी कर दिए 1.50 करोड़ रुपए

0
422
views
yogi adityanath Population act
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ जी ने सराहनीय कदम उठाया है। जिसकी चर्चा एवं तारीफ पूरे भारत में हो रही है।

गौरतलब है कि लोहिया संस्थान की एक 31 वर्षीय डॉ शारदा सुमन ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गई थी ।हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें डॉक्टरों ने फेफड़े को प्रत्यारोपित करने की सलाह दे डाली ।लेकिन खर्च अधिक होने की वजह से डॉक्टर शारदा  एवं उनके परिवारों की उम्मीदें को ठेस पहुंच पहुंच रहा था ।

ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगे बढ़ते हुए सहायता करते हुए एक बेहतरीन कदम उठाते हुए ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुई साहसी डॉक्टर की मदद का हर सम्भव प्रयास का ना केवल वादा किया बल्कि  उसको निभाया भी । डॉक्टर शारदा की मदद के लिए योगी जी ने प्रत्यारोपित करने के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए ।

लोहिया संस्थान के अस्पताल में पिछले 45 दिनों से डॉक्टर शारदा एडमिट थी । गर्भवती होने के बाबजूद वह कोरोना संक्रमित रोगी की देखभाल कर रही थी ।19 अप्रैल को कोरोना होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 मई को उनकी डिलीवरी हुई और वह बच्ची को जन्म दिया वह बच्ची पूरी तरह ठीक है ।

गौरतलब है की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम सिंह और उनकी पूरी टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  की और शारदा सुमन की जान बचाने के लिए फेफड़े प्रत्यारोपित करनी का विकल्प सुझाया । योगी आदित्यनाथ जी ने 3 दिन के अंदर कमेटी बनाकर  1 करोड़ 50 लाख रुपए जरी कर दिया । चेन्नई में डॉक्टर शारदा का प्रत्यारोपन ऑपरेशन किया जाएगा । परिवार वालों के साथ पुरा देश योगी आदित्यनाथ जी के कदम की सरहना करते हुए शुक्रिया अदा कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here