लखनऊ : श्रावण पक्ष में शुरू होने वाले कावड़ यात्रा की अनुमति के लिए yogi आदित्यनाथ जी ने हामी भर दी है ।टीम 9 से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के कावड़ यात्रा में कोई भी परेशानी ना आए ।
इसके मद्देनजर हर तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं ।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए कावड़ यात्रा यात्रा के लिए पूरे बंदोबस्त किया जाए ।दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दूसरे राज्यों से संवाद भी करना शुरू कर दिया है ।
यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे ।दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कावड़ यात्रा पर अब पुनर्विचार करने का फैसला कर लिया है ।इससे पहले योगी आदित्यनाथ जी और पुष्कर सिंह धामी में बातचीत हुई थी ।उसके बाद यह निर्णय लिया गया है ।
योगी सरकार पूर्ण रूप से बंदोबस्त कर कर कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे है ।दूसरी ओर दूसरे राज्यों से भी संवाद कर यात्रा के संबंध में दिशानिर्देश एवं प्लानिंग की जा रही है।
वहीं दूसरी और योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी कहा राज्य सरकार का निर्णय अहम होगा ।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर यात्रा में प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा ।
गौरतलब है कि सावन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उत्तराखंड और बिहार जाता है इसके मद्देनजर इन राज्यों से संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश जारी करने की हर संभव प्रयास कर रही है योगी सरकार










