
राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए दोहरी खुशी मिलने जा रही है। जहां अब यात्री बसों में सेटों की ऑनलाइन बुकिंग महज अपने मोबाइल नंबर डाल कर कर पाएंगे। जहां यूपीएसआरटीसी की औपचारिक वेबसाइट से यात्री आराम से बुकिंग प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। वहीं आपको बता दें की की कैंसल करवाने की स्तिथि में महज 72 घंटों में पैसे वापस आ जायेगें। जहां धीरे धीरे चुनाव अंतिम चरण में पहुंच रहा है वहीं चुनाव के लिए बाहर गई लखनऊ की बसों का राजधानी लखनऊ में धीरे धीरे पुनः आगमन हो रहा है। वहीं राहत की बात यह है की कुछ दिनों से यात्री बसों की किल्लत की मार झेल रहे थे वहीं अब बसों के आने से बसों का संचालन पूर्ववत होगी।
इन कैटेगरी की बसों में मोबाइल द्वारा होगी बुकिंग

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ से यात्रियों के लिए ऑनलाइन सीट की बुकिंग की सुविधा
| पिंक बस | |
| वोल्वो स्कैनिया | |
| स्लीपर बस | |
| एसी जनरथ बस | |
| पवन हंस | |
| शताब्दी स्लीपर |
ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जहां यात्री अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए इन कैटेगरी की बसों को ऑनलाइन माध्यम से बुक करा सकते हैं वही टिकट कैंसिल करने की स्थिति में 72 घंटों के अंदर पैसों का भुगतान परिवहन निगम द्वारा किया द्वारा ऑनलाइन ही किया जाएगा।
774 बसों में शुरू हुई सुविधा (In 774 buses of these 6 categories, passengers of Lucknow will be able to book seats in buses by mobile number)

गौरतलब है कि ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा जहां पहले चरण में रूठो को चिन्हित कर इस प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है वह आपको बता दें कि कुल 774 बसों ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है वहीं दूसरे चरण में लंबी दूरी तक चलने वाले बसों को चिन्हित कर उसे भी साइट के माध्यम से जुड़कर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
मोबाइल नंबर डालकर होगी बुकिंग
गौरतलब है कि यात्रियों को औपचारिक वेबसाइट में बुकिंग कराने के लिए आईडी बनाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि आईडी बनाने एवं अकाउंट क्रिएट करने से उन्हें सुविधा मिलेगी लेकिन तत्काल जल्दी बुकिंग कराने के लिए उन्हें मोबाइल नंबर द्वारा एक बड़ी सुविधा के रूप में विकल्प दिया गया है ,जहां पर केवल मोबाइल नंबर के द्वारा वह अपने गंतव्य के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।नई दिल्ली, आगरा ,कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, काठगोदाम, चंडीगढ़, गाजियाबाद आदि जगहों के लिए यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।









