खुशखबरी: चारबाग स्टेशन समेत इन 6 स्टेशन पर मिलेगा रेडियो का मजा, 10 शताब्दी ट्रेन में रेडियो करेगा यात्रियों का मनोरंजन

0
3997
views
Radio will be available at these 6 stations including Charbagh station, radio will entertain passengers in 10 Shatabdi trains
खुशखबरी: चारबाग स्टेशन समेत इन 6 स्टेशन पर मिलेगा रेडियो का मजा, 10 शताब्दी ट्रेन में रेडियो करेगा यात्रियों का मनोरंजन

लखनऊ:  भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को और आनंदमय एवं सुखद बनाने के लिए नए प्रयोग करता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे अब चारबाग रेलवे स्टेशन तथा शताब्दी एक्सप्रेस की 10 ट्रेनों एवं वनदे भारत की दो ट्रेनों में रेडियो का संचालन करेगा। जिससे कि यात्रियों का मनोरंजन होगा वही दूसरी ओर रेडियो द्वारा प्रसारित ऐड से भारतीय रेलवे अपना रेवेन्यू बनाता नजर आएगा जहां आगमन के साथी रेडियो की मधुर धुन पूरे शताब्दी कोच में गुंजायमान रहेंगे ।वहीं भारतीय रेलवे यह भी खास ध्यान रखें कि कि रेडियो की वॉल्यूम एक सीमित स्तर पर रखी जाए जिससे कि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 3 पर शुरू हुआ प्रयोग

Radio will be available at these 6 stations including Charbagh station, radio will entertain passengers in 10 Shatabdi trains
खुशखबरी: चारबाग स्टेशन समेत इन 6 स्टेशन पर मिलेगा रेडियो का मजा, 10 शताब्दी ट्रेन में रेडियो करेगा यात्रियों का मनोरंजन Lucknow news 24

चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रेडियो की धुन सुनाई दी जा रही है जहां इस प्रयोग को सफल होने के उपरांत इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा गौरतलब है कि शताब्दी एवं वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले मनोरंजन के रूप में रेडियो के संगीत का टेस्ट किया जाएगा वहीं यात्रियों के फीडबैक एवं मानकों के आधार पर फिर से दूसरे ट्रेनों में भी संचालित किया जाएगा गौरतलब है कि कम दूरी वाली ट्रेन तथा सीटिंग ट्रेन में पहले इसका ट्रायल किया जाएगा।

रेडियो एवं रेलवे का होगा अनुबंध

गौरतलब है कि रेडियो एवं ट्रेन पर संचालित किए जाने वाले आवागमन एवं प्रस्थान की सूचना को तकनीकी रूप से सिंक्रनाइज्ड किया जाएगा ।जिससे कि यात्रियों को समय-समय पर ज्यादा एवं स्टेशनों के बारे में पता चल सके इसके साथ ही मनोरंजन के लिए रेडियो की संचालित की जाएंगी।

इन जगहों पर मिलेगी रेडियो द्वारा मनोरंजन की सुविधा

 Radio will be available at these 6 stations including Charbagh station, radio will entertain passengers in 10 Shatabdi trains
खुशखबरी: चारबाग स्टेशन समेत इन 6 स्टेशन पर मिलेगा रेडियो का मजा, 10 शताब्दी ट्रेन में रेडियो करेगा यात्रियों का मनोरंजन Lucknow news 24

आपको बता दें कि वाराणसी काठगोदाम देहरादून अजमेर अमृतसर चंडीगढ़ भोपाल लखनऊ में यात्रा के दौरान रेडियो द्वारा मनोरंजन के प्रयोग किए जा रहे हैं ।जहां पर इन स्टेशनों पर से चलने वाली शताब्दी एवं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में रेडियो द्वारा यात्रियों का मनोरंजन होगा। वहीँ आपको बता दें कि रेडियो से भारतीय रेलवे की भी कमाई होगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो दूसरी कम दूरी वाली ट्रेनों में भी इसे इस्तेमाल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here