होली के अवसर और ट्रेनों में बढ़ते वेटिंग को देखते हुए उत्तरी रेलवे द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है जहां अब लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए त्योहारों के महीने मार्च में राहत पहुंचने वाली है। जहां अब भारतीय रेलवे दो जोड़ी ट्रेन में अतिरिक्त फर्स्ट एसी और स्लीपर कोच लगाकर ट्रेन का संचालन करने जा रही है। जिसकी जानकारी आगे दी है।
लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 12231: लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 मार्च से 31 अगस्त तक एक फर्स्ट एसी कोच और एक स्लीपर कोच लगाई जाएगी। जिससे की वेटिंग से यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं होली के अवसर पर ट्रेन द्वारा आवाजाही भी लोगों की तेज हो जायेगी जिसको देखते हुए भारतीय रेलवे यह कदम उठा रही है।
ट्रेन संख्या 12232 डाउन: चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
इस ट्रेन में 4 मार्च से 3 सितंबर तक अतिरिक्त एक एसी और एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ से खुलकर लखनऊ पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस रूट

लखनऊ चंडीगढ़ रूट की बात करें तो यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग से 22.25 से निकलकर चंडीगढ़ 10.05 बजे सुबह पहुंचेगी।
चारबाग
हरदोई
शाहजहापुर
बरेली
मुरादाबाद
सियोहारा
धामपुर
नगीना
नजीबाबाद
लक्सर जंक्शन
रुड़की
सहारनपुर
यमुनानगर
जगाधरी
अंबाला कैंट
चंडीगढ़।
ट्रेन संख्या 14217: चंडीगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस
इस ट्रेन में भी 2 मार्च से लेकर 3 सितंबर तक एक स्लीपर और एक प्रथम श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। जहां यह ट्रेन प्रयागराज से 13.35 पर चलकर कानपुर होते हुए कुल 40 छोटे बड़े स्टेशन को पर करते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन की रूट
मुख्य स्टेशन की बात की जाए तो यह ट्रेन प्रयागराज राम चौराहा रोड ऊंचाहार जलालपुर, लालगंज, उनाव, कानपुर, इटवा, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ , गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ । ट्रेनों में बढ़ती कोच के उपरांत आवागमन आसान हो जायेगा और होली के समय ट्रेन पर भी अतिरिक्त दवाब नहीं पड़ेगा।










