खुशखबरी: 1300 नई बसें खरीदेगी रोडवेज, 400 करोड़ बसों में और 50 करोड़ से सुधरेगी बस अड्डों की सुविधा

0
3103
views
Good news: Roadways will buy 1300 new buses, 400 crore buses and 50 crores will improve the facility of bus stands
Picture:Lucknow News 24

बस यात्रा करने वाले मुसाफिरों एवं यात्रियों के लिए बेहद खुशी की खबर आ रही है ,जहां अब उत्तर प्रदेश राज्य सरकार परिवहन निगम अपने बेड़े में 1300 नई हाईटेक बसों को शामिल किया जाएगा ।गौरतलब है रोडवेज पुरानी बसों को हटाकर नई बसों से उसे रिप्लेस करती नजर आएगी ।जहां पर यात्रियों को साफ-सथरी एवं सुरक्षात्मक तरीके से यात्रा करने का अनुभव मिलेगा। गौरतलब है इसके साथ ही बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा जिसके लिए भी कुल 50 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी ।आपको बता दें कि हाल में ही सरवर को ठीक कर के बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी जिसकी चर्चा हो रही है।

₹400cr में खरीदे जाएंगे बस एवं 50,0000000 में होगी बस अड्डा में यात्रियों की सुविधाओं पर सुधार

मतलब है कि 10 मार्च के उपरांत विधानसभा चुनाव के बाद टेंडर की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी जिसके तहत 1300 और नई बसों को बड़े में शामिल किया जाएगा ।इसके साथ ही 50cr की धनराशि से बस अड्डे में मूलभूत समस्याओं एवं यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य किए जाने हैं। आपको बता दें कि चुनाव के समय रोडवेज बसों को काम पर लगाया गया था जिसके लिए किराए के रूप में सरकार ने 477 करोड़ की धनराशि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार परिवहन निगम को दी थी।

पुराने बसों को जायेगा बदला

Good news: Roadways will buy 1300 new buses, 400 crore buses and 50 crores will improve the facility of bus stands
Picture: Lucknow News 24

लखनऊ के गोमती नगर कार्यशाला में कई बसों जो की ठीक नहीं चल रहे और उनका समय पूरा हो चुका है वह रिपेयरिंग के लिए लाए जाते हैं। जिसकी स्तिथि दैनीय होती है जिसे अब स्क्रैप में बेच कर परिवहन निगम पैसा अर्जित करेगी और होने वाले विकास कार्यों में धनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बसों में शुरू हुई ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था

Good news: Roadways will buy 1300 new buses, 400 crore buses and 50 crores will improve the facility of bus stands
Picture : Lucknow News 24

गौरतलब है की सर्वर और वेबसाइट अपडेट के बाद एक बार फिर से ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जहां यात्री तत्काल 200 से अधिक रूटों के लिए 700 से अधिक बसों में टिकट बुकिंग ऑनलाइन करवा सकते हैं। जिसके लिए बस टर्मिनल और बस स्टेशन जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं आपको बता दें की बस में टिकट कैंसल करने की स्थिति में महज 72 घंटों के अंदर पैसा आपके अकाउंट में क्रेडिट किया जायेगा। इस सुविधा से यात्रियों को बेहद आसानी होगी और डिजिटल पेमेंट पर भी लोगों का रुझान बढ़ेगा। वहीं लखनऊ के लोगों को 40 बचे इलेक्ट्रिक बसों का भी इंतजार है, वहीं ऐसी संभावना है की चुनाव के बाद सरकार इन इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए हरी झंडी दे सकती है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here