लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में यात्री खुद से बनायेगें रेलवे टिकट, मोबाइल से पेमेंट की सुविधा

0
2662
views
In Charbagh railway station of Lucknow, passengers will make railway tickets themselves, mobile payment facility
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में यात्री खुद से बनायेगें रेलवे टिकट, मोबाइल से पेमेंट की सुविधा Picture:lucknow news 24

लखनऊ: यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कड़ी में एक और बड़ी सुविधा राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जुड़ गई है। जहां अब राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर यात्री बिना किसके मदद लिए खुद से टिकट लेंगे, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी गई है। जहां अब लाइन में खड़े होकर टिकट घर पर खड़े रहने से मुक्ति मिलने जा रही है। जहां अब यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग से अनरिजर्व टिकट की बुकिंग खुद करवा पाएंगे। इसके साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से मोबाइल द्वारा ही पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

स्मार्ट कार्ड रिचार्ज से लेकर ये होंगे फायदा

In Charbagh railway station of Lucknow, passengers will make railway tickets themselves, mobile payment facility
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में यात्री खुद से बनायेगें रेलवे टिकट, मोबाइल से पेमेंट की सुविधा Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन में अपडेट के उपरांत अब सीजन टिकट, स्मार्ट कार्ड रिचार्ज, ट्रैवल अनरिजर्व टिकट, नवीनीकरण संबंधी सभी कार्य आसानी से हो जाती है। स्मार्ट कार्ड बुकिंग काउंटर 400 200-500 देकर एटीएम मशीन से स्मार्ट कार्ड ले सकते हैं।

आपको बता दें की चारबाग़ रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर भी ATVM ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन इंसटाल है। आपको बता दें की चारबाग़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में प्रवेश के समय ही दाहिने हाथ की तर्ज 5 ATVM ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन हैं । जहाँ से आप अनारक्षित टिकट बुक करवा सकते हैं ।

मोबाइल से पेमेंट की होगी सुविधा

गौरतलब है की पेमेंट के लिए क्यूआर कोड से यात्री पेमेंट कर पाएंगे वहीं स्क्रीन पर पेमेंट के लिए क्यूआर कोड आएगा जो की 180 सेकंड के लिए स्क्रीन पर मौजूद रहेगा। जिससे की यात्री को फुटकर पैसे देने  जैसी असुविधा अब नहीं होगी। एटीएम मशीन इंस्टॉल है जहां से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन द्वारा अनारक्षित टिकट 3% का टिकट बोनस के साथ यात्रियों को मिल रहा है। स्मार्ट कार्ड की सिक्योरिटी राशि 50 रुपये जमा करवाना होता है और कम से कम 20 रुपये का रिचार्ज स्मार्ट कार्ड से करवाना अनिवार्य होता है मानकनगर स्टेशन, गोमती नगर स्टेशन के साथ बादशाह नगर स्टेशन इन तीनों स्टेशन पर यह मशीन इंस्टाल है ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here