
लखनऊ 11 जनवरी : राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या को लेकर प्रशासन सजग है। वहीं अब लखनऊ वासियों को जल्द ही रोज रोज के ट्रैफिक जाम होने से उत्पन्न कठिनाइयों से मुक्ति मिलने वाली है। जहां अब लोगों को खासकर सुबह ऑफिस आने जाने में मिलने वाली जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं अब सड़कों पर भी ट्रैफिक का दवाब कम होने जा रहा है।
स्काईवॉक से मिलेगी राहत
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लखनऊवासियों को स्काई वॉक की जल्द ही सौगात मिलने जा रही है। जिससे की लोगों को अब पैदल चलने वालों को सड़कों पर भीड़ नहीं लगानी होगी वहीं एक रोड से दूसरी रोड क्रॉस करने में भी ये स्लाईवॉक लोगों की मदद करेगी। अकसर देखा गया है की रेड लाइट सिग्नल पर लोग येलो और ग्रीन लाइट होने के बाबजूद रोड क्रॉस करने की होड़ में रहते हैं जिससे की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और अतिरिक्त दवाब बढ़ जाता है।
वहीं इन सब चीजों के बीच स्काईवॉक से बुजुर्गों को भी राहत मिलती नजर आएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जगहों को चिन्हित कर 4 स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा। जिससे लखनऊ वासियों को ट्रैफिक के दवाब से मुक्ति मिलती नजर आएगी।
इन जगहों पर बनेगा स्काई वॉक
| 1 | मनकामेश्वर चौराहा |
| 2 | स्वास्थ्य भवन (राजा नवाब अली मार्ग कैसर बाग) |
| 3 | डालीगंज चौराहा लखनऊ |
| 4 | कपूरथला चौराहा तथा गोमती नगर के दयाल पैराडाइज चौराहे में से एक जगह को किया जाएगा चिन्हित |
स्काई वाक की लागत
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी बोर्ड के इस प्रोजेक्ट में 20 लाख से ₹250000000 की लागत आने की पूरी संभावना है। जहां इस परियोजना में लोगों को भीड़ भाड़ से राहत मिलती नजर आएगी। वहीँ अक्सर देखा गया है कि स्वास्थ भवन चौराहा, डालीगंज चौराहा ,मनकामेश्वर चौराहे के आसपास पैदल चलने वाले लोगों की ऑफिस के समय सड़कों पर भीड़ हो जाती है जिससे कि टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर गाड़ी चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पॉलिटेक्निक चौराहे पर बनाए स्काईवक हजारों लोगों को दे रहा है राहत

गौरतलब है पॉलिटेक्निक पर बना स्काईवॉक हजारों लोगों को राहत पहुंचा रहा है। जहां ऑफिस एवं स्कूल के समय पॉलिटेक्निक चौराहे पर जहां पहले काफी भीड़ पैदल चलने वाले राहगीरों की होती थी ।वहीं अब वह स्काईवॉक का सहारा लेकर सड़कों को क्रॉस कर रहे हैं, जिससे कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हुआ है।
स्काई वॉक के फायदे
स्काईवॉक के फायदे की बात की जाए तो लखनऊ वासियों को जहां से ट्रैफिक में राहत मिलेगी। वहीं अक्सर यह भी देखा गया है कि स्काईवॉक ना होने की वजह से जाम की स्थिति में कई बार सड़क दुर्घटनाओं के वजह से कई जाने भी गई है ।वही स्काई वॉक होने से बुजुर्ग, दिव्यांग ,महिलाएं, बच्चों आदि को रोड पास करने में बेहद आसानी होगी।









