
लखनऊ 10 जनवरी: लखनऊ में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है, जहां सर्वसाधारण को सूचित किया जा रहा है कि यात्रियों के अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अब चारबाग से नहीं बल्कि गोमती नगर से कामाख्या के मध्य एक नई सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है। आज तड़के सुबह ट्रैन गोमती नगर से रवाना हुई । गौरतलब है कि 6/01/ 2022 को गोमती नगर स्टेशन से माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गोमती नगर स्टेशन से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 05078 का उद्घाटन किया था ।वहीं अब यह गाड़ी नियमित रूप से 10/01/ 2022 यानी कि आज के दिन से गोमती नगर से संचालित की जा रही है।
गोमतीनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से खुली ये गाड़ी
आज गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से 10:10 पर रवाना हुई है। हल्के आपको बता दें कि गाड़ी संख्या 150 78 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस में सभी को आरक्षित श्रेणी के हैं जहां पर जनरल क्लास टिकट लेकर कोई भी व्यक्ति इस ट्रेन से सफर नहीं कर पाएगा वहीं लॉक डाउन होने की घोषणा के उपरांत इस ट्रेन में भी एसी एवं स्लीपर क्लास में कई सीटें खाली पाई गई वहीं यात्रियों के भी संख्या ट्रेन में कम दिखीं।
इस ट्रेन में इतनी होगी बोगियां (Gomti Nagar Kamakhya Express Coaches)
गाड़ी संख्या 15078 गोमती नगर से चलकर कामाख्या जाने वाली ट्रेन में एस एल आर डी की 1 कोच, जनरेटर यान 1, द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, शयनयान के 6 कोच ,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच ,वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, कुल मिलाकर 20 कोच गाड़ी संख्या 15078 गोमती नगर से चलकर कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगाए गए हैं।
ट्रेन का समय(Gomti Nagar Kamakhya Express Timing )

गाड़ी संख्या 15078 गोमती नगर से चलकर कामाख्या जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर स्टेशन से सुबह के 10:00 बजे चलेगी वही है ट्रेन दोपहर के 3:30 पर अगले दिन कामाख्या पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15077 कामाख्या से गोमतीनगर एक्सप्रेस डाउन Gomti Nagar Kamakhya Express)
यह ट्रेन 6.30 शाम में कामाख्या से चलेगी वहीं दूसरे दिन यह ट्रेन 1.40 बजे पर गोमती नगर स्टेशन प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस रूट Gomti Nagar Kamakhya एक्सप्रेस Rout)
गोमती नगर
गोंडा
बस्ती
गोरखपुर
देवरिया सदर
सिवान
छपरा
हाजीपुर
बरौनी
कटिहार
न्यू जलपाईगुड़ी
कूच बिहार
बोइंग गांव
गोलपारा टाउन
गाड़ी संख्या 15077 कामाख्या गोमती नगर एक्सप्रेस
गौरतलब खिलाड़ी संख्या 150 77 कामाख्या गोमती नगर एक्सप्रेस कामाख्या से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी अर्थात यह कल 11 1 2022 से कामाख्या से चलकर गोमती नगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताहिक होगा।









