लखनऊ में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 में ईरान के केसर, बांग्लादेशी साड़ी, हिमालय के मसालों के 6 किस्मों के मोमो ने जीता दिल

0
1368
views
Iran's saffron, Bangladeshi saree, 6 varieties of Himalayan spices won the heart at the International Trade Fair in Lucknow
लखनऊ में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में ईरान के केसर, बांग्लादेशी साड़ी, हिमालय के मसालों के 6 किस्मों के मोमो ने जीता दिल Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 10 जनवरी : राजधानी लखनऊ वासियों के लिए बेहद खुशी की खबर है। जहां विभूति खंड में आयोजित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के परिसर में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2020 (International trade Fair 2022)  में आज और कल  मिलकर 2 दिन अभी भी शेष है ।जहां भारी संख्या में लोग देशी विदेशी उत्पाद को खरीदने के साथ लोकल खाने का मजा भी ले रहे हैं। विभूति खंड के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लखनऊ वासी काफी रुचि दिखा रहे हैं ।

जहां पर देश और विदेश से आई कई नामी-गिरामी उत्पादकों के उत्पाद की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। गौरतलब है कि ईरान की केसर, ईरान के आभूषण के साथ-साथ बांग्लादेश के सिल्की साड़ी भी लोगों की खासी पसंद बने हुए हैं वही खाने की बात की जाए तो हिमालय के मसालों से भरी स्वादिष्ट मोमो आई एच ओ एम भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। आगे खबर विस्तार से।

क्या क्या हैं लखनऊ में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 ((International trade Fair 2022) में खास

ईरान के केसर Saffron और शहद

गौरतलब है कि विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 ((International trade Fair 2022) में सर्वाधिक खरीदारी की जाने वाली वस्तुओं की बात की जाए तो उसमें ईरान के अरद कंपनी के केसर, इलाइची और शहद को लोगों ने खूब सराहा। जहां सैफरन, शहद के साथ ईरानी इलाइची की खूब बिकवाली हुई। एक ग्राम केसर की कीमत 300 रूपये रखी गई है।

ईरानी ज्वैलरी फिरोजा को लोगों ने खूब खरीदा

Iran's saffron, Bangladeshi saree, 6 varieties of Himalayan spices won the heart at the International Trade Fair in Lucknow
लखनऊ में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में ईरान के केसर, बांग्लादेशी साड़ी, हिमालय के मसालों के 6 किस्मों के मोमो ने जीता दिल Picture: Lucknow News 24

ईरानी आभूषणों में भी लखनऊ के लोगों ने खूब दिलचल्पी दिखाई जहां फोरिजा स्टोन के बने आभूषणों को लोगों ने खूब खरीदा इसकी कीमत की बात की जाए तो 1500 रुपए से शुरू होकर 25000 रूपये तक की रेंज है। कई अलग अलग प्रकार के जेम्स भी हामिद मैसोडी जो की ईरान से हैं उनके स्टॉल पर मौजूद है। इनके पास चांदी और टाइटेनियम की बने ईरानी आभूषणों को आप बेहद कम दाम में घर ले जा सकते हैं।

बांग्लादेशी सिल्क, काटन और ढाका साड़ी बनी लोगों की पहली पसंद

गैरतलब है की ढाका जामदानी , जो की हाथों से बनी होती है और ये वहां की लोकल बेहतरीन साड़ियों में जानी जाती है इसकी कीमत 3000 से 3500 रूपये है। वहीं मसलीन वर्क की भी साड़ियां जो सोना अंगूठी से निकल जाती है उस सोने के काम होता है। इस शॉप पर उपलब्ध है। राजशाही सिल्क भी यहां उपलब्ध है। यह साड़ी आपको 1500 रूपये का मिल जायेगा। तसर सिल्क 3500 रूपये का यहां मिल जायेगा।  सिल्क जिसपर की मूंगा सुता का काम होता है और यह बांग्लादेश के मीरपुर में बनाई जाती है। काफी मशहूर है। यहां उपलब्ध है।

6 किस्म के मोमो का स्वाद के कायल हुए लोग

यह राजधानी लखनऊ में पहली दफा है कि जब आई एच ओ एम हिमालय के मसालों से भरा स्वादिष्ट मोमो आप तक लेकर आया जहां विटामिन सी और प्रोटीन से युक्त झोल मोमो पहली बार लखनऊ में लोग टेस्ट कर रहे हैं आपको बता दें कि इस काउंटर पर आपको कुल 6 तरीके के मुंह का स्वाद चखने को मिलेगा। जिसमें किश्ती मोमो फ्राइड मोमोज ऑल मोमो सूप के साथ हेल्थी बकेट वीट मोमो व्हाट्सएप मोमो बटर पेंट फ्राइड जसे की कोथे मोमो कहते हैं वह आपको स्टॉल पर मिलेगा।

इन देशों के सामान उपलब्ध

लोग ट्रेड फेयर में शॉपिंग के साथ लजीज व्यंजनों का भी लुप्त उठ रहे हैं /यहां पर आपको तंदूर चाय के साथ लजीज मोमो ,मुंबई के मशहूर भेल, कुलचे छोले आदि खाने को मिल जाएंगे ।इसके साथ ही आप यहां से मलेशिया, सिंगापुर थाईलैंड, ईरान ,अफगानिस्तान ,बांग्लादेश के अलग-अलग हैंडीक्राफ्ट वर्ग को भी खरीद सकते हैं। हालांकि विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के आखिरी 2 दिन बचे हैं वही धीरे-धरे इंस्टॉल की संख्या भी कम हो रही है। अतः जल्द से जल्द जाकर आप इस आयोजन का मजा लें।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here