पूर्व सीएम कल्याण सिंह (89) की तबियत नाजुक है। जहां लगभग एक हफ्ते से उन्हे वेंटिलेटर पर रखा जा रहा है। सांस लेने की तकलीफ और संक्रमण बढ़ने कि वजह से कल्याण सिंह जी को हाई प्रेशर ऑक्सीजन के साथ उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन (NIV) पर रखा गया है। जहाँ उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है । योगी आदित्यनाथ जी 5 वीं बार कल्याण सिंह की हालत का जायजा लेने एसजीपीजीआई पहुंचे लेकिन कल्याण सिंह बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं।
Lucknow: UP CM Yogi Adityanath visited Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences to enquire about former UP CM Kalyan Singh’s health status today.
“Kalyan Singh’s health status is still critical. He is on life saving support system,” says hospital. pic.twitter.com/0RQFY8dVXE
— ANI UP (@ANINewsUP) July 27, 2021
कल्याण सिंह की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है

डॉक्टर के अनुसार कल्याण सिंह जी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सांस लेने में अभी भी उन्हें तकलीफ हो रही जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है । जिसकी वजह से वेंटीलेटर नहीं हटाया जा रहा है ।
संक्रमण के लिए चल रहा है इलाज
रक्त में संक्रमण के लिए कल्याण सिंह जी को एंटीबायोटिक व एंटीफंगल दवाइयों का डोज दिया जा रहा है। कल्याण सिंह की स्थिति देखते हुए एसजीपीजीआई के 11 स्पेशलिस्ट डॉक्टर कल्याण सिंह पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि उनकी स्थिति पहले की जैसे बनी हुई है।
योगी आदित्यनाथ जी 5वीं बार पहुंचे अस्पताल
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनता दरबार में शिरकत करने के बाद, कल्याण सिंह से मिलने लखनऊ स्थित, एसजीपीजीआई पहुंचे।योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पीजीआई डायरेक्टर आर के धीमान से अपडेटेड जानकारी ली ।इससे पहले पर्व सीएम को देखने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा भी आरएमएल अस्पताल पहुंचे थे ।










