लखनऊ, 28 जुलाई : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहाँ लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने रोड के किनारे ख़राब हुई डबल डेकर बस में भीषण टक्कर मारी ।टक्कर इतनी भीषण थी की हादसे में 11 लोगों की मौके पर वहीँ 7 लोगों को हॉस्पिटल ले जाते हुए मौत हो गई । घटना में काफी लोग चोटिल भी हुई हैं जिन्हे सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा दिया गया है रहत के काम वहां चल रहे हैं । गंभीर रूप से जो लोग घायल हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल से सीधा ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।
कल्याणी नदी पुल पर हुआ यह बड़ा हादसा
यह घटना राम सनेही घाट के कल्याणी नदी के पुल पर घटित हुआ. जहाँ पुल पर बना रोड बेहद सकरा है । पुल पर पर खराब खड़ी निजी ट्रेवल्स की डबल डेकर की बस जो हरियाणा से बिहार जा रही थी उसमें तेज़ रफ़्तार से आ रही बड़ी ट्रेलर ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
मौके पर ही 11 लोगों ने जान गवाई
“The bus driver had asked passengers to rest while he was repairing the bus. Soon after, a truck collided with the bus, resulting in casulaties and injuries,” adds Satya Narayan Sabat, ADG, Lucknow Zone pic.twitter.com/RQzNnlxkeD
— ANI UP (@ANINewsUP) July 28, 2021
टक्कर लगने के साथ ही मौके पर 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्रियों को अस्पताल ले जाते वक़्त हे दम तोड़ दिया अब मौत की संख्या 18 हो गयी है ।
मौके से ट्रॉली ड्राइवर हुआ फरार
घटना घटित होने के साथ ही मौके पर से ट्रॉली ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। घटना के तुरंत बाद हरकत में आई बाराबंकी के कार्यरत एसपी यमुना प्रसाद, सीओ पंकज सिंह तथा एसडीएम जितेंद्र कटियार ने मोर्चा संभाला और राहत कार्य में जुट गए हैं ।










