Lucknow News: ट्रेलर और बस की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत, पीएम ने किया इतने रुपए मुआवज़ा देना का ऐलान, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

0
523
views
Pic credit: Indianews

बीती रात लखनऊ फैजाबाद हाई-वे से बड़ी ही दर्दनाक खबर आ रही है ।जहां भीषण सड़क हादसे में कुल 18 जानें चली गई हैं। राम सनेही घाट के पास खड़ी डबल डेकर बस और ट्रेलर की बीच भीषण टक्‍कर की वजह से 18 यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसे के बाद बड़ा ही गमगीन माहौल है। इस दर्दनाक खबर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और  यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समेत तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया  है.

प्रधानमंत्री ने किया मुआवज़ा का ऐलान

प्रधानमंत्री  मोदी जी ने हादसे में मृतक और घायलों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देना का ऐलान कर दिया है।

पीएम मोदी जी ने किया ट्वीट

पीएम ने ट्वीट किया,’यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं. शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है. सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर

यही नहीं, . वहीं, बाराबंकी पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 9454417464 भी जारी किया, ताकि मृतकों व घायलों के परिजन जानकारी ले सकें.

सीएम योगी आदित्यनाथ जी का ट्वीट

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि : बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

lucknownews24 के तरफ से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here