खुशखबरी: लखनऊ शताब्दी समेत 49 ट्रेनों में जल्द मिलेगी वाईफाई की सुविधा, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल 

0
1244
views
Good news: 49 trains including Lucknow Shatabdi will soon get WiFi facility, will be able to use this way
खुशखबरी: लखनऊ शताब्दी समेत 49 ट्रेनों में जल्द मिलेगी वाईफाई की सुविधा, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल  PC: Lucknow News 24

लखनऊ 7 फरवरी: राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती स्टेशन सफेदाबाद बाराबंकी मल्हौर के साथ-साथ लखनऊ के ऐशबाग आलमनगर मानक नगर स्टेशन में विस्तर के कार्य जोरों- शोरों से प्रारंभ हैं। जहाँ एक ओर आलमनगर स्टेशन से ट्रांसपोर्टनगर के बीच इंटरलॉकिंग और दोहरीकरण के कार्य को पूरा किया गया है।

वहीँ केंद्र द्वाऱा जारी बज़ट में रेलवे को सौगात दी गई है। जहाँ विकास कार्य को लेकर करीब 3.92 अरब रुपये आवंटित किया गया है। वहीँ अगले तीन सालों में 300 से अधिक बंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की परियोजना चलाई जायेगी। वहीँ अब शताब्दी सहित कुल 49 ट्रेनों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करने के लिए भारतीय रेलवे तैयार है।

ट्रेनों में मिलेगी मुफ्त वाईफाई

Good news: 49 trains including Lucknow Shatabdi will soon get WiFi facility, will be able to use this way
खुशखबरी: लखनऊ शताब्दी समेत 49 ट्रेनों में जल्द मिलेगी वाईफाई की सुविधा, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल  PC: Lucknow News 24

भारतीय रेलवे द्वारा अब यात्री को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए वाईफाई की सुविधा प्रदान करेगी। जहाँ अब यात्रियों अपने सीट पर बैठकर आरामपूर्वक यात्रा के मजे लेते हुए वाईफाई का इस्तेमाल कर  इनटरनेट सर्फिंग कर पाएंगे। इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये रेलवे खर्च करेगी।

ऐसे कर पाएगें यात्री इस्तेमाल

गौरतलब है कि यात्री टिकट बुकिंग करने के दौरान जो पीएनआर 10 डिजिट की होगी उसे ऐप में डालेंगे एवं ऐप में डालने के साथ एक ओटीपी जनरेट होगी वह ओटीपी डालने के उपरांत आप वाईफाई का इस्तेमाल अपने सफर के दौरान कर पाएंगे। हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि वाईफाई कितने देर के लिए दी जाएगी।

अक्सर यह देखा गया है कि प्लेटफार्म या एयरपोर्ट पर 30 मिनट के लिए वाईफाई की सुविधा दी जाती है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय रेलवे कितने देर के लिए वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को प्रदान करती है हालांकि इस खबर के बाद यात्रा में खुशी की लहर है जहां यात्रा के दौरान लोगों को वाईफाई कैसे सुविधा मिलना एक बड़ी उपलब्धि भारतीय रेलवे द्वारा दी जाएगी।

ए- ट्रेन में होगा ट्रायल

खुशखबरी: लखनऊ शताब्दी समेत 49 ट्रेनों में जल्द मिलेगी वाईफाई की सुविधा, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल Picture: Lucknow News 24

पहले चरण में श्रेणी – ए  की ट्रेन राजधानी, दुरंतो, बन्दे भारत समेत शताब्दी एक्सप्रेस में वाई फाई की सुविधा प्रदान की जायेगी। जिसके साथ ही पहले भारतीय रेलवे शताब्दी एक्सप्रेस में ट्रायल करेगी इसके उपरांत अलग अलग 50 ट्रेन में इसे चालू किया जायेगा। लिहाजा यह साफ़ है कि आने वाले दिनों में भारतीय यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलती नज़र आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here