खुशखबरी: लखनऊ का ऐशबाग बनेगा राजधानी का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन, यात्रियों को राहत, रेलवे की मंजूरी

0
592
views
Lucknow's Aishbagh will become Rajdhani's second satellite station, relief to passengers, railway approval
लखनऊ का ऐशबाग बनेगा राजधानी का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन, यात्रियों को राहत, रेलवे की मंजूरी PC: Lucknow News 24

लखनऊ 7 जनवरी: राजधानी लखनऊ में अब भारतीय रेलवे ऑफ आलमबाग की तर्ज पर अशफाक को सेटेलाइट स्टेशन बनाने जा रही है गौरतलब है कि आलमनगर स्टेशन के बाद ऐशबाग राजधानी लखनऊ का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन बनने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने पहले ही मंजूरी देकर पैसे आवंटित कर दिए हैं। वहीं बजट के कार्य को भी पूर्ण कर दिया गया है।

ऐशबाग स्टेशन बनेगा सेटेलाइट स्टेशन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा सेटेलाइट स्टेशन के बनने के विषय में सारी काग़जी तैयारी को पूर्ण कर उस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य को शुरू कर दिया है। जिससे की यात्रियों को सुविधा मिल सके और इसके साथ ही यात्रा का सुखद अनुभव मिल पाए।

खुशखबरी: लखनऊ का ऐशबाग बनेगा राजधानी का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन, यात्रियों को राहत, रेलवे की मंजूरी Lucknow News 24

वहीँ पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोमती नगर स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है। जहाँ पहले ही गोमती नगर कामख्या एक्सप्रेस का संचालन, यार्ड और कार्यशाला का उद्घाटन के था फुटब्रिज के कार्य को पूरा किया जा रहा है। वहीँ ऐशबाग रेलवे स्टेशन की बात करें तो आलमनगर सेटेलाइट स्टेशन के बनने के उपरांत ऐशबाग राजधानी लखनऊ का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन होगा ।

गौरतलब है की आलमनगर स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए भारतीय रेलवे में कुल ₹350000000 खर्च किए, वहीं इसी कड़ी में ऐशबाग को सेटेलाइट स्टेशन बनाया जाएगा। जिसके लिए गणेश शरण में 5000000 रुपए आवंटित किए जाएंगे ।वही आपको यह भी बता दें कि मल्हौर से डालीगंज के लिए ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भी तेजी से शुरू हुआ है जिसके लिए करीब ₹150000000 आवंटित किए गए हैं।

ऐशबाग स्टेशन का होगा कायाकल्प

Lucknow's Aishbagh will become Rajdhani's second satellite station, relief to passengers, railway approval
लखनऊ का ऐशबाग बनेगा राजधानी का दूसरा सेटेलाइट स्टेशन, यात्रियों को राहत, रेलवे की मंजूरी PC: Lucknow News 24

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे मानक नगर से ऐशबाग के बीच कुल ₹500000000 खर्च करेगी ।वहीं दूसरी ओर मल्हौर डालीगंज लखनऊ जंक्शन से मानक नगर की ओर ट्रकों पर ₹400000 से मरम्मत  का कार्य शुरू होगा ।वही ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन में तब्दील करने के बाद यात्रियों को बहुत फायदा पहुंचेगा वहीं ट्रकों के दोहरीकरण से बिना रुकावट के  ट्रेनों को इन स्टेशनों से पास कराया जाएगा जिससे कि चारबाग रेलवे स्टेशन तथा लखनऊ जंक्शन पर गाड़ियों का दबाव कम होगा। वही कुछ गाड़ियों को ऐशबाग से चलाए जाने का योजना भारतीय रेलवे बना रही है ।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विद्युतीकरण का कार्य पूरा

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में शाहजहांपुर से लेकर पीलीभीत खंड पर  विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है ।वही शाहजहांपुर से पीलीभीत के मध्य स्पीड ट्रायल किया जाएगा । जिससे कि शाहजहांपुर पीलीभीत एवं लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन तेज किया जाएगा , जिससे की ट्रेन के स्पीड और परिचालन तेज हो सके। जिससे की यात्रियों को बेहद राहत पहुंचेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here