खुशखबरी: लखनऊ से कानपूर 39 मिनट में ट्रेन द्वारा यात्रा होगी तय, मिशन शक्ति से यात्रियों में ख़ुशी की लहर

0
828
views
Lucknow to Kanpur will travel by train in 39 minutes, a wave of happiness among the passengers due to Mission Shakti
खुशखबरी: लखनऊ से कानपूर 39 मिनट में ट्रेन द्वारा यात्रा होगी तय, मिशन शक्ति से यात्रियों में ख़ुशी की लहर Picture: lucknow news 24

लखनऊ 7 फरवरी: हाल में ही केंद्र सरकार द्वारा रेल बजट पास हुआ, जहां भारतीय रेलवे को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए कुल 3.92 अरब रुपए केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बजट में आवंटित किए गया । वही मिशन रफ्तार के तहत लखनऊ से कानपुर रेल मार्ग  पर भी कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा ।जिससे कि  लखनऊ से कानपूर की यात्रा सवा घंटे में नहीं बल्कि 39 मिनट में  रेलवे मार्ग द्वारा तय की जा सकेगी।

लखनऊ से कानपुर के लिए 160 किमी/घंटे की स्पीड से चलेंगे ट्रेन

गौरतलब है इस बार केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बजट में भारतीय रेलवे पर जम कर पैसों का आवंटन देश के अलग अलग जगहों के लिए ट्रेन और विकास कार्य में खर्च के लिए आवंटित किए गए हैं। जहाँ कुल 3.92 अरब रुपए आवंटित किए गए हैं। मिशन रफ़्तार की तहत दिल्ली से हावड़ा ट्रेन मार्ग पर विकास का कार्य जारी है। वहीँ पिछ्ले साल ही पैसों का आवंटन दिया गया था लेकिन इस वर्ष बजट पास कर कार्य को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है।

अब ट्रेन से यात्री महज 39 मिनट में पूरा करेगें 63 किमी की यात्रा

Lucknow to Kanpur will travel by train in 39 minutes, a wave of happiness among the passengers due to Mission Shakti
खुशखबरी: लखनऊ से कानपूर 39 मिनट में ट्रेन द्वारा यात्रा होगी तय, मिशन शक्ति से यात्रियों में ख़ुशी की लहर Picture:Lucknow news 24

गौरतलब है कि मिशन रफ़्तार के तहत लखनऊ से कानपुर की दूरी में वर्तमान समय में कुल 1 घंटे 30 मिनट लगते हैं वही मिशन रफ्तार के तहत कार्य को पूर्ण होने के उपरांत केवल 39 मिनट में लखनऊ से कानपुर तक की दूरी को ट्रेन द्वारा तय किया जाएगा वहीं इसके लिए छोटे-छोटे स्टेशनों पर पैसे खर्च किए जाएंगे एवं ट्रैकों एवं दोहरीकरण का कार्य को तेज किया जाएगा।

क्यों है मिशन रफ्तार खास

Lucknow to Kanpur will travel by train in 39 minutes, a wave of happiness among the passengers due to Mission Shakti
खुशखबरी: लखनऊ से कानपूर 39 मिनट में ट्रेन द्वारा यात्रा होगी तय, मिशन शक्ति से यात्रियों में ख़ुशी की लहर Picture:lucknow news 24

गौरतलब है कि मिशन रफ्तार के साथ ही ट्रैक सिग्नल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लूपिंग संचालन के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम के कार्य रेलवे ट्रैक पर किए जाएंगे। इसके साथ इंटरलिंकिंग  एवं सिग्नल आदि पर भी कार्य को मिशन रफ्तार के तहत भारतीय रेलवे द्वारा पूरा किया जाएगा ।जिससे कि अपने गंतव्य के जाने के लिए यात्रियों को कम से कम समय एवं सुरक्षित यात्रा कर पायेगें। वहीँ आपको बता दें कि आलमनगर, ऐशबाग स्टेशन को जल्द ही सेटेलाइट स्टेशन बनाये जायेगे । जहाँ स्टेशन और सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, जिससे की विकास कार्य को तेजी दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here