खुशखबरी: लखनऊ रोडवेज बसों में मेट्रो की तरह होगा स्मार्ट कार्ड द्वारा कैशलेस यात्रा, 2 तरीके के होंगे कार्ड

0
2769
views
Lucknow roadways buses will have cashless travel by smart card like metro, there will be 2 ways of cards
खुशखबरी: लखनऊ रोडवेज बसों में मेट्रो की तरह होगा स्मार्ट कार्ड द्वारा कैशलेस यात्रा, 2 तरीके के होंगे कार्ड Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 5 फरवरी:  लखनऊ में अब मेट्रो के तर्ज पर रोडवेज बसों में स्मार्ट कार्ड से कैशलेस यात्रा का मज़ा लखनऊ के लोगों को जल्द मिलने वाली है । जहाँ अब मेट्रो की ही तरह यह कैशलेस कार्ड स्मार्ट कार्ड की सुविधा राजधानी लखनऊ के लोगों को जल्द ही मुहैया करवाई जाएगी । वहीँ इसे फुटकर देने की चिक चिक से मुक्ति मिलेगी वहीँ आपको यह भी बता दें की कैशलेस होने से लोग महज कार्ड को स्वैप कर के अपनी यात्रा कर सकेगें । वहीँ स्मार्ट कार्ड से रोडवेज के परिचालकों को भी आराम मिलेगा ।

मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड में पैसे भरवाकर होगी यात्रा

खुशखबरी: लखनऊ रोडवेज बसों में मेट्रो की तरह होगा स्मार्ट कार्ड द्वारा कैशलेस यात्रा, 2 तरीके के होंगे कार्ड Picture:Lucknow news 24

गौरतलब है की मेट्रो की तर्ज पर ही रोडवेज बसों में एक बार पैसे भरवाकर आप स्मार्ट कार्ड से यात्रा का आनंद राजधानी लखनऊ की बसों में ले पायेगें ।

ई- टिकट मशीनों का ट्राइल जल्द होगा खत्म

ई- टिकट मशीनों का ट्रायल जल्द किया जायेगा । परिवहन निगम प्रशासन जल्द ही ई- टिकट मशीनों का ट्राइल को सफलता पूर्वक खत्म कर के परिचालकों को मशीनों का ज्ञान देकर कार्य को शुरू करती नज़र आएगी ।

दो तरीकों के होंगे कार्ड

गौरतलब है की रोडवज  बस में यात्रा करने के लिए दो तरीके के अलग- अलग कार्ड का प्रावधान होंगे। जहाँ एक कार्ड आम जनता के दैनिक कार्ड होंगे, वहीँ छात्रों को सुविधा देने के लिए मानसिक सीजन टिकट जैसे होंगे । वहीँ टूरिस्ट कार्ड को लेन के विषय में भी निगम प्रबंधन मंथन कर रही है । हालाकिं लखनऊ में छात्रों के लिए MST  कार्ड पहले से चलाये जा रहे हैं, जिसमें नाम , कहाँ से कहाँ तक सफर का विवरण के साथ वैलिडिटी के बारे में सभी बातें अंकित होती थी । वहीँ अब नए स्मार्ट कार्ड में डाटा बेस में सारी एंट्री होंगी । सूत्रों के अनुसार नारंगी रंग की स्मार्ट कार्ड होंगी । ट्राइल सफल के उपरांत राजधानी लखनऊ और गाज़ियाबाद के बाद यह प्रणाली पुरे यूपी में शुरू की जाएगी ।

स्मार्ट कार्ड से 10 फीसदी अधिक होगी यात्रा

खुशखबरी: लखनऊ रोडवेज बसों में मेट्रो की तरह होगा स्मार्ट कार्ड द्वारा कैशलेस यात्रा, 2 तरीके के होंगे कार्ड picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की स्मार्ट कार्ड में भरवाए गए पैसे से आप 10 फीसदी अधिक यात्रा का आनंद ले पायेगें । अगर आप 100 रुपये स्मार्ट कार्ड में भरवाते हैं तो आपको 110 रुपये कार्ड में दिए जायेगें जिसका अभी अभिप्राय यह है की 10 रुपये का अतिरिक्त लाभ आपको मिलेगा और आप 100 की बजाय 110 की यात्रा कर सकेंगे ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here