लखनऊ के ट्रैफिक सिग्नल पर नई टाइमिंग व्यवस्था जल्द इन 6 जगहों पर होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

0
2120
views
New timing system on Lucknow's traffic signal will start soon at these 6 places, people will get relief
लखनऊ के ट्रैफिक सिग्नल पर नई टाइमिंग व्यवस्था जल्द इन 6 जगहों पर होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 5 फरवरी: लखनऊ में अब सुनियोजित तरीके से ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली को चुस्त और दुरुस्त किया जा रहा है, जहां जिन ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक का अतिरिक्त दवाब है उन ट्रैफिक सिग्नल पर टाइमिंग को फिर से रीसेट किया जा रहा है जिससे की जाम की स्तिथि उत्पन्न ना हो। अक्सर भीड़ भाड़ वाले रोड पर ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार की सीमा 90 सेकंड की सेट की जाती है वहीं अब लखनऊ के कुछ ट्रैफिक सिग्नल पर इस सीमा को बढ़ाया जायेगा जिससे की लोगों को जाम से निजात के साथ साथ ट्रैफिक पर कोई गतिरोध नहीं आयेगी। इसी कड़ी में लखनऊ के प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक टाइमिंग का परीक्षण शुरू किया जा चुका है।

कड़ीबद्ध तरीके से होगी ट्रैफिक टाइमिंग सेट

New timing system on Lucknow's traffic signal will start soon at these 6 places, people will get relief
लखनऊ के ट्रैफिक सिग्नल पर नई टाइमिंग व्यवस्था जल्द इन 6 जगहों पर होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत Picture:Lucknow news 24

ऐसे तरीके से ट्रैफिक सिग्नल के टाइमिंग को सेट किया जायेगा ,जिससे की एक सिग्नल को पार करते ही उस समय सीमा में दूसरा सिंगल पर भी ग्रीन सिग्नल ऑन हो जाए जिससे की ट्रैफिक निरंतर अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहे और कोई बाधा और अड़चन ना आए। वहीं अक्सर लखनऊ के कुछ हाई ट्रैफिक जोन इलाकों में ऑफिस और स्कूल के समय काफी भीड़ हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को जाम झेलना पड़ता है।

इन जगहों पर शुरू होगी नई ट्रैफिक टाइमिंग व्यवस्था

New timing system on Lucknow's traffic signal will start soon at these 6 places, people will get relief
लखनऊ के ट्रैफिक सिग्नल पर नई टाइमिंग व्यवस्था जल्द इन 6 जगहों पर होगी शुरू, लोगों को मिलेगी राहत Picture: lucknow news 24

लखनऊ के हुसैनगंज, हजरतगंज, बालिंगटन, सिकंदराबाद चौराहा, मेफेयर, रॉयल होटल, महारामाप्रताप मार्ग पर ट्रैफिक के लिए समय को सिंगनल पर बढ़ाया गया है।

चारबाग से रॉयल होटल से होकर जाने हज़रतगंज जाने वाली ट्रैफिक सिंग्नल के सेट की गई टाइमिंग

गौरतलब है की चारबाग़ स्टेशन से रॉयल होटल से जाने वाली मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है जहाँ अब ट्रैफिक सिग्नल के समय को 5 सेकंड बढ़ाया गया है जिससे की एक ओर से आने वाली ट्रैफिक पूरी तरफ से निकल जाये और जाम से लोगों को निजात मिल पाए । इसकी कड़ी में अब लखनऊ ट्रैफिक डिपार्टमेंट हर ट्रैफिक सिग्नल के ट्रैफिक के दवाब का आंकलन कर के ट्रैफिक सिंग्नल व्यवस्था को और चुस्त करने में लगी है जिससे की कुछ हद तक लोगों को ट्रैफिक से आराम मिल पाए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here