
लखनऊ 5 फरवरी : उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी द्वारा यूपी बोर्ड के सिलेबस में संशोधन किया गया है। जिसके तहत कुछ चैप्टर्स को सब्जेक्ट्स से हटाए गए हैं जिससे की छात्रों पर इस विषम काल में अतिरिक्त दवाब ना बने, जहां ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के चक्कर में छात्र फस कर रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी शिक्षा विभाग द्वारा यूपी बोर्ड के परीक्षा को लेकर अपनी इंटरनल तैयारी के शुरू कर दिए गया है जिससे की समयसरिणी का पूर्ण पालन किया जा सके। वहीं आपको बता दें की लाखों छात्र जो की साल 2021 2022 के बोर्ड परीक्षा के तिथियों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आधिकारिक तौर पर बोर्ड परीक्षा के डेटशीट सामने नहीं आई है। वहीं इंतजार का क्रम जारी है।
डेट शीट जल्द आ सकते हैं सामने
गैरतलब है की डेट शीट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं जहां असमंजस के साथ बेचैनी का दौर भी जारी है। वहीं चुनाव के उपरांत ही परीक्षा शुरू की जायेगी। जिससे की छात्रों में राहत है। सूत्रों के अनुसार सात चरण के चुनाव के उपरांत ही डेट शीट जारी होने की संभावना है। वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
पंजीकरण
गैरतलब है की वर्ष 2022 के लिए कुल 52 लाख छात्रों ने नामांकन किया है। आंकड़ों के अनुसार 12 वीं के 24 लाख और 10 वीं के 28 लाख छात्र ने पंजीकरण करवाया है।
सामाजिक विज्ञान से कम किए गए चैप्टर्स
औद्योगिकरण का युग
औद्योगिक क्रांति से पहले एवं औद्योगिक परिवर्तन उपनिवेश में औद्योगिकरण
प्रारंभिक उद्यमी और कामगार औद्योगिक विकास का अनुठापन
वस्तुओं के लिए बाजार
भूगोल के अंश
विनिर्माण उद्योग के प्रकार, वितरण, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान, औद्योगिकरण प्रदूषण तथा पर्यावरण निम्नीकरण मुद्रण संस्कृति और आधुनिक विश्व यूरोप में मुद्रा का इतिहास 19वीं सदी में भारत में प्रेस का विकास राजनीति सर्वजनिक विवाद और मुद्रण संस्कृति में संबंध। इसके उपरांत नागरिक शास्त्र अर्थशास्त्र में भी कुछ चैप्टर्स कम किए गए हैं इसकी जानकारी अब आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।
अभिभावकों में असंतोष
कुछ अभिभावकों का सिलेबस कम करने पर असंतोष जाहिर किया गया है . उनके अनुसार 25 से 30% भाग को ही सिलेबस से हटा दिया गया है, जिससे कि छात्रों के ज्ञान पर असर पड़ेगा लेकिन कुछ अभिभावकों को समर्थन में भी बोलना है जहाँ उनके अनुसार छात्रों पर दबाव कम पड़े और चैप्टर्स कम करने का स्वागत किया गया है ।









