
लखनऊ 21 जनवरी: राजधानी लखनऊ के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन टॉप टू में आता है। वही इन दोनों स्टेशनों पर गाड़ियों को अतिरिक्त दबाव को देखते हुए अब रेलवे स्टेशन प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कुछ ट्रेनों को चारबाग और लखनऊ जंक्शन की बजाय ऐशबाग स्टेशन शिफ्ट करने का फैसला लिया है। धीरे-धीरे ऐशबाग स्टेशन समेत मानक नगर स्टेशन गोमती नगर स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है। इसकी दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं ।

गौरतलब है कि ऐशबाग स्टेशन से लेकर मानक नगर स्टेशन तक की डबलिंग की जानी है। जिससे कि ऐशबाग से मानक नगर होते हुए अपने गंतव्य कानपुर जाने वाली ट्रेनों की क्षमता को बढ़ाया जा सके। वही चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन में बढ़ती हुई ट्रेनों के दबाव को भी कम किया जा सके जिसके लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को ऐशबाग स्टेशन पर शिफ्ट किया है।
ऐशबाग तथा मानक नगर में लाइन डबलिंग की प्रक्रिया शुरू
गौरतलब है कि ऐशबाग तथ मानक नगर स्टेशन में डबिंग की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा ।वहीं इस दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं। इसके उपरांत चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन पर अतिरिक्त दबाव कम होगा वही कुछ ट्रेनों को ऐशबाग स्टेशन शिफ्ट किया जाएगा।
राप्तीसागर एक्सप्रेस को किया गया शिफ्ट

गौरतलब है कि राप्तीसागर एक्सप्रेस को लखनऊ जंक्शन की बजाय अब ऐशबाग स्टेशन शिफ्ट किया गया है । जहाँ यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन होकर निकलते थी वहीँ अब यह ट्रेन ऐशबाग होकर निकलेगी । इस ट्रेन की रुट की बात करें तो चेन्नई सेंट्रल, वारंगल ,बेलमपल्ली, नागपुर, अमला जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, ललितपुर जंक्शन, झांसी जंक्शन, ओराई, कानपुर, उन्नाव होते हुए लखनऊ जंक्शन की बजाए ऐशबाग होते हुए गोरखपुर जंक्शन जाएगी। गौरतलब है कि ट्रेन अब सिंगल लाइन पकड़कर ऐशबाग रवाना होगी।
ऐशबाग होते हुए चलती है ये ट्रेनें
गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14708 अमरपाली एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 204 कपूर मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट
गाड़ी संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22532 मथुरा छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 0540 यशवंतपुर गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12512 एर्नाकुलम बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19715 जयपुर गोमती नगर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 225 34 यशवंतपुर गोरखपुर सुपरफास्ट
गाड़ी संख्या 12107 मुंबई एलटीटी सीतापुर जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 054896 को जंक्शन लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15707 अम्रपाली एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 1500 मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 225 37 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस









