लखनऊ जंक्शन से अब हफ्ते में 4 दिन नहीं चलेगी तेजस एक्सप्रेस, हुआ बदलाव ,जानिए कब चलेगी ट्रेन

0
8211
views
Tejas Express will no longer run from Lucknow Junction for 4 days in a week, changes have happened, know when the train will run
लखनऊ जंक्शन से अब हफ्ते में 4 दिन नहीं चलेगी तेजस एक्सप्रेस, हुआ बदलाव ,जानिए कब चलेगी ट्रेन

लखनऊ 23 जनवरी: राजधानी लखनऊ में ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी है, जहां अब संक्रमण और ठंड की वजह से मुसाफिर भी यात्रा करने से परहेज कर रहें हैं। वहीं भारतीय रेलवे ने भारत के पहले प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को चार दिन के बजाय सफ्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं यात्रियों की कमी और कोहरे की वजह से लेट होने की वजह से पहले ही तेजस एक्सप्रेस को यात्रियों को लेट होने की स्थिति में पैसे देने पड़ रहे हैं लिहाजा तेजस ने बड़ा बदलाव किया है।

तेजस एक्सप्रेस अब चलेगी सप्ताह में तीन दिन

तेजस एक्सप्रेस अब सफ्ताह में केवल तीन दिन चलेगी वहीं जहां तेजस एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन चल रही थी वहीं अब तीन दिन चलेगी। कॉरपोरेट ट्रेन तेजस में पिछले एक हफ्ते से लगातार यात्रियों की कमी देखी जा रही है इस बड़ी वजह से आईआरसीटीसी ने यह  बड़ा निर्णय लिया है।

25 जनवरी से 16 फरवरी तक बदलाव

गैरतलब है की 25 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक हफ्ते में चार दिन तेजस एक्सप्रेस संचालित नहीं को जायेगी। वहीं 16 फरवरी के उपरांत पुनः पूर्व की भांति ट्रेन का संचालन किया जायेगा। वहीं अगले बदलाव से पहले ट्रेन हफ्ते में तीन दिन ट्रेन का संचालन होगा।

तेजस एक्सप्रेस में केवल 50 फीसदी भर रहें हैं सीट

पिछले कुछ दिनों से आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो केवल 50 फीसदी ही तेजस ट्रेन की टिकेट बुक हो रहीं हैं। वही आपको बता दें की तेजस एक्सप्रेस में। कुल 1036 सीटें उपलब्ध रहती हैं। इस कारण आईआरसीटीस ने यात्रियों की कमी की वजह से बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के अनुसार 25 जनवरी से 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

ट्रेन संख्या 82501/82502 तेजस एक्सप्रेस

Tejas Express will no longer run from Lucknow Junction for 4 days in a week, changes have happened, know when the train will run
लखनऊ जंक्शन से अब हफ्ते में 4 दिन नहीं चलेगी तेजस एक्सप्रेस, हुआ बदलाव ,जानिए कब चलेगी ट्रेन

आपको बता दें की तेजस एक्सप्रेस 25 जनवरी से 16 फरवरी तक तीन दिन संचालित होगी। वहीं डेट की बात की जाए तो 28 जनवरी, 29 जनवरी तथा 30 जनवरी के साथ 4 फरवरी 5 फरवरी 6 फरवरी 11 फरवरी 12 फरवरी 13 फरवरी को शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को संचालित की जाएगी। वहीं सप्ताह में यह ट्रेन केवल 3 दिन चलाई जाएगी ।16 फरवरी के उपरांत यह ट्रेन  पहले की भांति सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएंगी जिसकी सूचना आईआरसीटीसी समय पर सूचित करेगी ।

फ्लाइटों की टिकट में भी कीमत में गिरावट भी बताई जा रही है वजह

गौरतलब है कि समय-समय पर डोमेस्टिक फ्लाइट द्वारा कम कीमत पर फ्लाइट के संचालन की वजह से भी यात्रियों का भाव ट्रेनों पर देखा जाता है ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here